
आदित्य आनंद/गोड्डा. अमृत भारत प्रोजेक्ट के तहत देश के कई रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है. इस दौरान गोड्डा रेलवे स्टेशन को राज्य का सबसे पहला ग्रीन स्टेशन बनाया जा रहा है. करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से गोड्डा रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है. कई आधुनिकरण तकनीक से रेलवे स्टेशन को जोड़ा जाएगा. बता दें कि गोड्डा रेलवे स्टेशन में अमृत भारत प्रोजेक्ट का काम शुरू हो चुका है और रेलवे स्टेशन के इर्द-गिर्द पेड़ पौधे व हरे घास फूल पत्ती लगाए जा रहे हैं.
रेलवे स्टेशन में आने वाले यात्रियों के बैठने के लिए विशेष पार्क बनाया जाएगा और उसके साथ साथ स्टेशन में लिफ्ट, एक्सक्लेटर, वेटिंग रूम, वीआईपी वेटिंग रूम, प्रीमियम रूम की सुविधा मौजूद होगी. इसके साथ-साथ बता दें कि अब तक रेलवे स्टेशन में शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है. लेकिन इस प्रोजेक्ट में आधुनिक शौचालय भी बनाया जाएगा. स्टेशन के बाहर स्मार्ट पार्किंग की भी सुविधा होगी. जिसे प्रीमियम मॉडल व आधुनिक रूप दिया जाएगा. आज के साथ स्टेशन के सभी प्लेटफार्म में रंग बिरंगी लाइफ के साथ रूप वाले मल्टीप्लेक्स की भी व्यवस्था होगी. वह पूरे आधुनिक डिजाइन से पूरा काम किया जाएगा और कलरफुल लाइट के साथ पानी वाला फव्वारा भी लगाया जाएगा.
10 ट्रेनों का होगा परिचालन
गोड्डा लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि इस वर्ष ही गोड्डा रेलवे स्टेशन में वॉशिंग पिट का काम भी पूरा हो जाएगा. गोड्डा से लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी. बता दें कि गोड्डा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 8 अप्रैल 2021 को हुआ था. फिलहाल यहां से लोकल, एक्सप्रेस और इंटरसिटी मिलाकर कुल 10 ट्रेनों का परिचालन नियमित रूप से जारी है. जिसमें गोड्डा रेलवे स्टेशन से पहली ट्रेन गोड्डा-नई दिल्ली हमसफर चलाई गई. इसके अलावा गोड्डा-रांची इंटरसिटी, रांची-गोड्डा वनांचल एक्सप्रेस, गोड्डा-टाटानगर वीकली एक्सप्रेस, गोड्डा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, गोड्डा-भागलपुर लोकल ट्रेन, गोड्डा-सियालदह मेमू पैसेंजर, गोड्डा-दुमका-जसीडीह लोकल ट्रेन, गोड्डा-हंसडीहा पैसेंजर ट्रेन, गोड्डा-दुमका पैसेंजर ट्रेन गोड्डा रेलवे स्टेशन से चल रही है.
.
Tags: Godda news, Jharkhand news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 16:37 IST





