फिल्मी स्टाइल में दुल्हन का दिनदहाड़े अपहरण, देखता रह गया दूल्हा, मंदिर में धोक लगाने आए थे


हाइलाइट्स

भीलवाड़ा शहर में हुई वारदात
पुलिस जुटी है दुल्हन की तलाश में
दूल्हा और दूल्हन के साथ परिजन भी थे

राहुल कौशिक.

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा (Bhilwara) जिले में एक सनसनीखेज वारदात में कुछ बदमाश शादी के चंद घंटों बाद ही एक दुल्हन का दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में अपहरण (Abduction) कर ले गए. दुल्हन अपने पति और ससुराल वालों के साथ मंदिर में धोक लगाने आई थी. उसी दौरान यह वारदात हो गई. बदमाशों के आगे दूल्हा और उसके परिजन कुछ नहीं कर पाए. दूल्हे के परिजनों ने इस संबंध में भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस दुल्हन की तलाश में जुटी है लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है.

पीड़ित पति रवि नायक ने बताया कि तीन दिन पहले उसकी शादी लाछुड़ा गांव में रेणु उर्फ योगिता नायक के साथ हुई थी. शादी के बाद वह शनिवार को वह पत्नी और परिजनों के साथ कृषि उपज मंडी में स्थित सगस महाराज जी के मंदिर में धोक लगाने के लिए गया था. उसी दौरान कुछ बदमाश बाइक पर धारदार हथियारों के साथ आए. उन्होंने आते ही हम पर हमला कर दिया और दुल्हन को उठा ले गए.

लव मैरिज करने वाली बेटी ने परिजनों को पहचानने से किया इंकार, आहत पिता ने छपवाया शोक संदेश, मृत्‍यु भोज का आयोजन

ससुराल पक्ष ने एक शख्स के खिलाफ दर्ज कराया नामजद केस
बकौल रवि हमने पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है. लेकिन तीन दिन बाद भी अभी तक दुल्हन का कोई पता नहीं चल पाया है. रवि के पड़ोसी ईश्वर ने आरोप लगाया कि मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. दूसरी तरफ सुभाष नगर थाने के कार्यवाहक थानाप्रभारी जगदीश मीणा का कहना है कि इस मामले में दुल्हन के ससुराल पक्ष ने दीपक नामक शख्स पर शक जताते हुए केस दर्ज कराया है.

मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है. आरोपियों की धरपकड़ और दुल्हन की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है. पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द दुल्हन को बरामद किया जाए. बहरहाल तीन दिन पहले जिस घर में शादी की खुशियां थी वहां आज मायूसी छाई हुई है. वहीं यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Tags: Bhilwara news, Crime News, Kidnapping Case, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More