छत्तीसगढ़ में यहां मिला स्माइली इमोजी वाला ज़हरीला कोबरा, देख कर रह जाएंगे हैरान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनूप पासवान/कोरबा. बरसात का मौसम आते ही सांप और बिच्छू अपने बिलों से निकलने लगते हैं. ऐसे में छोटी सी भूल या लापरवाही आपकी जान को मुसीबत में डाल सकती है. बारिश के दिनों में लोगों को काफी सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है. दुनिया भर में सांपों की सैकड़ों किस्म हैं. इनमें से अधिकतर विषहीन हैं, लेकिन  कुछ प्रजाति के सांप बेहद जहरीले होते हैं. क्या आपने कभी कोई ऐसा सांप देखा है, जिसके फन के पीछे त्वचा पर स्माइली फेस इमोजी बना हो.

छत्तीगढ़ के कोरबा के न्यू एरा प्रोगेसिव स्कूल में जहरीला कोबरा निकला. सांप को देखते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना सर्पमित्र जितेंद्र सारथी को दी. जितेंद्र सारथी ने तुरंत मौके पर पहुंच कर विषैले कोबरा का रेस्क्यू किया. लेकिन यह सांप अपने आप में काफी अनोखा है. इस कोबरा के फन के पीछे स्माइली इमोजी जैसी आकृति बनी हुई है. यह देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है.

सर्पमित्र जितेंद्र सारथी ने बताया कि कोबरा प्रजाति के सांपों की फन के पीछे विशेष आकृति बनी होती है, लेकिन रेस्क्यू किए गए इस कोबरा के पीछे की आकृति स्माइली वाले इमोजी की तरह है. इस सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है. यह अनोखा सांप है.

.

FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 15:09 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें