जोधपुर में नारियल पानी की बढ़ी मांग, रोजाना है लाखों रुपये के नारियलों की खपत

 पुनीत माथुर/ जोधपुर. इन दिनों नारियल पानी का क्रेज तेजी से बढ़ा है. शहर हो या गांव अस्पताल हो या जूस सेंटर मंडी हो या फ़्रूट का ठेला हर जगह नारियल जरूर मिलेगा. यदि आप अस्पताल जाते हैं तो भी आपको नारियल पानी पीने की सलाह दी जाएगी. तो चलिए आपको लिए चलते जोधपुर और दिखाते किस तरीके से कच्चे नारियल की मांग वबिक्री बढ़ी है.

इन दिनों जोधपुर के भदवासिया इलाके में स्थित फ्रूट मंडी में रोजाना 10 से 15 ट्रक नारियल पहुंच रहे हैं. करीब एक लाख से अधिक नारियल रोजाना जोधपुर में पहुंच रहे हैं और रोजाना इनकी खपत शहर में छोटे और बड़े व्यापारी कर रहे हैं.दरअसल पिछले कुछ सालों से नारियल पानी को लेकर जागरूकता आई है.फर्टिलाइजर और रसायनों के उपयोग से दूर नारियल का पानी पीना लोग पसंद कर रहे हैं. लोगों में जागरूकता आई है कि दूसरे कई तरह के फलों रसायनों का प्रयोग कर पकाया जाता है. साथ ही खेतों में भी उर्वरकों का प्रयोग किया जा रहा है. जिसके चलते फल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक कम और हानिकारक ज्यादा हो रहे हैं. इससे दूर नारियल का पानी पीने से शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं. साथ ही नारियल पानी की शुद्धता पर भी कोई सवाल खड़ा नहीं होता है.

स्वास्थ्य के लिए नारियल का पानी काफी फायदेमंद होता है. नारियल के पानी में पोटेशियम मैग्नीशियम सोडियम और इलेक्ट्रोलाइट जैसे नेचुरल सोर्स होते है. रोजाना नारियल पानी पीने से पुरुषों में ब्लड का फ्लो भी बढ़ता है. नारियल पानी पीने से प्रोस्टेट की समस्या का भी खतरा कम होता है. जोधपुर में पानी वाली नारियल 30 रुपए से लेकर 50 रुपए तक खुदरा कीमत में मिल जाता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 15:04 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More