विदेश दौरे से लौटते ही PM मोदी की कैबिनेट मंत्रियों के साथ अहम बैठक, मणिपुर हिंसा से असम बाढ़ तक का लिया जायजा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

PM मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ एक अहम बैठक की.
बैठक में अमित शाह, निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह पुरी शामिल हुए.
बैठक से पहले शाह ने पीएम मोदी को मणिपुर हिंसा के बारे में जानकारी दी.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को दिल्ली में कैबिनेट मंत्रियों के साथ एक अहम बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और शहरी मामलों और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हुए. पीएम मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद थे. प्रधानमंत्री मोदी अपनी अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा खत्म करने के बाद कल रात दिल्ली पहुंचे. पालम हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ कई सांसदों ने किया. इनमें हंस राज हंस और गौतम गंभीर भी शामिल थे.

इस बैठक से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को मणिपुर हिंसा के बारे में जानकारी दी. इससे पहले मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने अमित शाह को राज्य के ताजा हालात की जानकारी दी थी. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गृह मंत्री शाह ने पीएम मोदी को असम बाढ़ से जुड़े अपडेट की भी जानकारी दी. इससे पहले पीएम मोदी अमेरिका और मिस्र के अपने 6 दिनों के दौरे के बाद नई दिल्ली वापस लौटे थे. बीरेन सिंह ने साथ ही राज्य और केंद्रीय बलों की हिंसा पर काबू पाने के लिए की जा रही कार्रवाइयों के बारे में भी अमित शाह को जानकारी दी.

गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर के हालात पर चर्चा करने के लिए शनिवार को एक ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई थी. इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मेघालय के सीएम कोनराड के संगमा और माकपा के सांसद जॉन ब्रिट्टास भी शामिल हुए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक कई विपक्षी दलों ने हिंसा को लेकर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाने की मांग की थी. हालांकि गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने मणिपुर की वर्तमान स्थिति से संबंधित विषयों पर जानकारियां दीं. गृह मंत्री से मुलाकात के बाद मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि वह कुकी समुदाय के लोगों तक पहुंचेंगे.

ऑर्डर ऑफ नाइल, पिरामिड और अल हकीम मस्जिद का दौरा, जानें PM मोदी की मिस्र यात्रा क्यों रही सबसे खास

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मणिपुर में हिंसा के मामले को लेकर सोमवार को कहा कि पूरा देश पीएम नरेन्द्र मोदी की ‘मणिपुर की बात’ सुनने का इंतजार कर रहा है. सबसे पहले उन्हें मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को उनके पद से बर्खास्त करना चाहिए. उन्होंने केंद्र सरकार से यह आग्रह भी किया कि मणिपुर में सभी पक्षों से बातचीत करके साझा राजनीतिक समाधान निकाला जाए. खड़गे ने ट्वीट किया कि ‘ऐसी खबर है कि आखिरकार मणिपुर पर गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी से बात की है. पिछले 55 दिनों से पीएम मोदी ने मणिपुर पर एक शब्द नहीं कहा. पूरा देश उनकी ‘मणिपुर की बात’ सुनने का इंतजार कर रहा है.’

Tags: Amit shah, Manipur violence, Pm narendra modi, PM Narendra Modi News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें