न शाहरुख न सलमान… 2008 से 2009 तक, इस एक्टर की 2 फिल्मों की आंधी में उड़ गया था बॉक्स ऑफिस

Who is the King of Box Office Between 2008 to 2009: बॉक्स ऑफिस पर साल 2008 से 2009 तक तो ऐसी कई फिल्में आईं, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया. वहीं, आज हम उस सुपरस्टार की बात करने जा रहे हैं, जिनकी 2 फिल्मों ने इन दोनों सालों में धमाल मचाती नजर आई और वो सुपरस्टार कोई और नहीं, बल्कि आमिर खान थे.

01

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) के चाहने वालों की कमी दुनियाभर में नहीं हैं. उन्होंने अपने शानदार अभिनय से न केवल देशभर में, बल्कि दुनियाभर में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. वो पिछले 3 दशकों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं और लगातार फिल्मों में काम करते नजर आ रहे हैं. उनकी आखिरी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थी.

02

आमिर खान बॉक्स ऑफिस पर हिट मशीन रहे हैं. वह भले ही शाहरुख खान और सलमान खान की तुलना में कम फिल्मों में काम किया हो, लेकिन उन्होंने जिन भी फिल्मों में काम किया उसमें अपनी जान फूंक दी. आज हम आमिर की उन फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो साल 2008 और 2009 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में बनकर सामने आई थीं.

03

आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ साल 2008 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, जिसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था. इस फिल्म में आमिर के साथ मशहूर एक्ट्रेस आसीन नजर आई थीं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 232 करोड़ की कमाई करने में सफलता हासिल की थी.

04

हालांकि, साल 2008 में शाहरुख की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी और अक्षय कुमार की फिल्म ‘सिंह इज किंग’ तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. अब बात करें साल 2009 की, तो आमिर की फिल्म ‘3 इडियट्स’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में नंबर वन पर थी.

05

आमिर की फिल्म ‘3 इडियट्स’ रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 400 करोड़ के आसपास रहा था. इस फिल्म में आमिर के साथ-साथ करीना कपूर, आर माधवन और शरमन जोशी भी अहम भूमिकाओं में थे. वहीं, रणबीर कपूर की ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ साल 2009 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी, जबकि सलमान की ‘वांटेड’ तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More