1 जुलाई को मंगल ग्रह का गोचर, 4 राशि के जातक हो जाएं सावधान, धन हानि और नौकरी में बदलाव के योग


हाइलाइट्स

जिन जातकों की राशि धनु है, उन्हें वाहन चलाने में सावधानी बरतना होगी.
मंगल ग्रह का गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए हानिकारक हो सकता है.

Mars Transit July 2023 : ग्रहों का सेनापति कहा जाने वाला मंगल ग्रह 1 जुलाई 2023 को सिंह राशि में प्रवेश करने वाला है.  मंगल ग्रह का सिंह राशि में गोचर कई रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सिंह राशि को सूर्य के स्वामित्व वाली राशि माना जाता है. वहीं मंगल ग्रह साहस, पराक्रम और संकल्प का प्रतीक माना जाता है. मंगल ग्रह जब मकर राशि में होता है तो उच्च अवस्था मानी जाती है. वहीं, कर्क राशि में ये नीच अवस्था में माना जाता है. मंगल ग्रह के गोचर से किन चार राशि के जातकों को नुकसान हो सकता है, आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

मिथुन राशि के जातक

ज्योतिष में बताया गया है कि जिन जातकों की राशि मिथुन है उनके लिए मंगल ग्रह का गोचर अशुभ होने जा रहा है. इस दौरान मिथुन राशि के जातकों को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. किसी से भी कड़वे शब्द बोलने से पहले सतर्क हो जाएं, इससे आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं. परिजनों के साथ आक्रामक होने से बचें. संभव हो तो कुछ समय एकांत में विधि बताएं. व्यापारी वर्ग के लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. सेहत में गिरावट आ सकती है, खान-पान पर विशेष ध्यान दें. नौकरी पेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा.

यह भी पढ़ें – करियर को लेकर हैं कंफ्यूज, राशि के अनुसार चुनें अपनी राह, जानें पहली 4 राशियों के लिए कौनसा क्षेत्र सही

कर्क राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि कर्क है उनके लिए मंगल ग्रह का गोचर सेहत में गिरावट लेकर आ रहा है. क्रोध में बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. इस दौरान आप कोई भी काम जल्दबाजी में करेंगे तो आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है. अपने जीवनसाथी से सावधानी पूर्वक बातें करें, बेवजह वाद विवाद होने की संभावना बन रही हैं.

वृश्चिक राशि के जातक

जिन जातकों की राशि वृश्चिक है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, उनके लिए मंगल ग्रह का गोचर अशुभ फल लेकर आ रहा है. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें लापरवाही भारी पड़ सकती है. भाई-बहन के बीच मनमुटाव हो सकता है. गुस्से में अपने दोस्तों को भला बुरा कह सकते हैं. नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं.

यह भी पढ़ें – बन रहा शनि और मंगल का समसप्तक योग, 1 जुलाई से दिखेगा इसका असर, देश में बड़ी हलचल की आशंका

धनु राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि धनु है उन्हें वाहन चलाने में सावधानी बरतना होगी. किसी अप्रिय घटना के योग बन रहे हैं. ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है. दांपत्य जीवन में भी वाद-विवाद होने की संभावना है. स्वास्थ संबंधी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं. आर्थिक रूप से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More