डूंगरपुर में ​फ्री होगी कैंसर और दिल की बीमारियों से जुड़ी जांच, विदेश से लाई गई मशीनें

जुगल कलाल/डूंगरपुर. डूंगरपुर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. अब डूंगरपुर के लोगों को कैंसर, हॉर्मोन, हृदयाघात के जुड़ी बीमारियों की जांच के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल नहीं जाना पड़ेगा. डूंगरपुर के मेडिकल कॉलेज के हरिदेव जोशी सामान्य अस्पताल में नई मशीन इंस्टॉल कर दी गई हैं. इसके चलते अस्पताल में अब कैंसर, हॉर्मोन, हृदयाघात से जुड़ी स्वास्थ्य जांच के साथ ही 15 नई स्वास्थ्य जांच हो पाएंगी, जिससे मरीजों को अब जांच के लिए निजी सेंटर्स पर जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी.

15 तरह की जांच हो सकेंगी

डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल को कई तरह की जांच के लिए साल 2016 से 2019 तक के बीच सरकार ने कुल एक करोड़ 80 लाख 90 हजार 299 रुपए की मशीनें मुहैया करवाई थी. इसमें लगभग सभी मशीन विदेशों से आयातित श्रेणी की हैं. अब इन मशीनों के सारी प्रकिया को पूरा कर लिया गया और इन मशीनों को शुरू कर दिया है. वहीं, इन जांच मशीनों के चालू होने से अस्पताल में अब कैंसर, हॉर्मोन, हृदयाघात से जुड़ी स्वास्थ्य जांच के साथ ही 15 नई स्वास्थ्य जांच जुड़ गई हैं.

अब जांच के नहीं करनी पड़ेगी जेब ढीली

अब तक इससे पहले कैंसर से लेकर छोटी से छोटी जांच के लिए भी लोगों को बाहर की निजी लैब के चक्कर लगाने पड़ते थे और इलाज के लिए कई बार कर्ज तक लेना पड़ता था. जबकि प्रदेश में निशुल्क जांच योजना लागू है. अब इन मशीनों को शुरू किए जाने से लगभग सभी तरह की जांचों का लाभ लोगों को हाथों हाथ मिल सकेगा.

Tags: Cancer, Dungarpur news, Local18, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More