‘सत्यप्रेम की कथा’ से पहले इकोनॉमी क्लास में दिखे कार्तिक, नेटीजंस ने लगा दी क्लास, कहा-‘ये सेलेब्स इतना…’

मुंबई. ​सेलेब्स के लिए फिल्म बनने के बाद उसका प्रमोशन करना सबसे मुश्किल काम होता है. बीते कुछ समय में फिल्म को प्रमोट करने के तरीके में भी बदलाव आता जा रहा है. सेलेब्स की कोशिश रहती है ​कि वे आम लोगों से कनेक्ट हो सकें ताकि वे फिल्म देखने जाएं. इस कड़ी में सेलेब्स का हवाई सफर बीते कुछ समय से टॉकिंग पॉइंट है. बीते दिनों ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) की रिलीज के पहले कृति सेनन इकोनॉमी क्लास में सफर करती दिखीं थीं. अब हाल ही कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इकोनॉमी क्लास में नजर आए, लेकिन वे इसे लेकर ट्रोल हो गए.

कृति सेनन ने जब इकोनॉमी क्लास में सफर किया तो इस दौरान एक बच्चे को खिलाते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. कार्तिक का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वे अपनी सीट तलाशते नजर आ रहे हैं. कार्तिक जल्द ही कियारा आडवाणी के साथ ‘सत्य प्रेम की कथा’ में नजर आएंगे. ऐसे में कार्तिक के इस वीडियो को लोग पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं.

Tags: Entertainment news., Kartik aaryan, Kiara Advani, Social Viral

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More