Nalanda News: अगर जा रहे हैं राजगीर जू सफारी तो पढ़ लें ये खबर, वरना बिना देखे लौटना पड़ेगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मो. महमूद आलम/नालंदा.नालंदा इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. ज़िले में जारी हीटवेव का असर अब राजगीर के जू सफारी पर भी पड़ रहा है. भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जू सफारी विजिट के समय में बदलाव किया गया है. अब दोपहर 12:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक पर्यटकों के लिए जू सफारी बंद रखा गया है. बीते एक हफ़्ते में ज़िले का तापमान 42 से 45°C तक रहा है. फिल्हाल 24 तारीख़ तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. इसको लेकर ज़िला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घर से बाहर बहुत ज्यादा ज़रूरी काम हो तभी निकलें अन्यथा घर पर ही रहें.

बिहार सहित जिले में लगातार तापमान में वृद्धि देखी जा रही है. तापमान कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ रहा है. इसका असर राजगीर जू सफारी में भी पड़ रहा है. ऐसे में जू सफारी के अंदर एसी वाली गाड़ी से चलना मुश्किल हो गया है. वाहन में भी एसी ठीक से काम नहीं कर रहा है और लोग परेशान हो रहे हैं. इसको लेकर जू सफारी राजगीर के रेंज ऑफिसर अरविंद कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए पर्यटकों के स्वास्थ के साथ जानवरों के लिए भी फुहारे का इंतज़ाम किया गया है. साथ ही समय समय पर इसको लेकर जानवरों के बने पौंड में दो बार सुबह शाम ताज़ा पानी भी दिया जाता है. जो गाइड लाइन आता है, उसका भी पालन करते हुए समय में बदलाव किया गया है.

जानवर गर्मी से बचने के बाड़े का ले रहें हैं सहारा
भीषण गर्मी के कारण जू सफारी के अंदर रह रहे शेर, बाघ, तेंदुआ, भालू गर्मी से बचने के लिए अंदर बने बाड़े का सहारा ले रहे हैं. उन्हें देखने के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों को जानवर नहीं दिख रहे हैं. ऐसे में सफारी घूमने वाले पर्यटकों को निराशा हाथ लग रही है. इन्हीं सब बातों को ध्यानमें रखते हुए जू सफारी के टाइमिंग में बदलाव किया गया है. जैसे ही मौसम में बदलाव होगा फिर से समय में बदलाव किया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 11:05 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें