Chhattisgarh Weather Updates: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 24 घंटों से झमाझम बारिश, हर तरफ पानी ही पानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ कई जिलों में भारी बारिश देखी जा रही है, जिससे कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हुई है. वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. लगातार हो रही बारिश का असर तापमान पर देखने को मिला है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

दक्षिण पश्चिम मानसून का असर अब देश के अन्य हिस्सों के साथ छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है. प्रदेश के राजनांदगांव, बस्तर और गरियाबंद जिलों में लगातार बारिश हो रही है. साथ ही अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने के साथ तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है.

बारिश से तापमान में आई गिरावट
प्रदेश के कई जिलों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. राजनांदगांव जिले में लगातार हो रही रिमझिम बारिश और काले बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं किसानों को भी इससे लाभ मिला है. बारिश से धान की फसल के लिए लाभदायक साबित हो सकती है. बस्तर जिले में सुबह से हो रही हैं हल्की बारिश के कारण जिले का मौसम खुशनुमा बना हुआ है. बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे है.

झमाझम बारिश का दौर जारी
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. बलौदाबाजार में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में पानी भर गया. जिले के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के खेतों में पानी भरने से किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है. हालांकि खेती की शुरुआत करने के साथ किसानों ने जोताई के बाद कई जगह बुआई करनी शुरु कर दी थी, लेकिन मूसलाधार बारिश से खेतो में पानी भर गया.

कई जगह हुआ जलभराव
अन्य जिलों की बात करें तो गरियाबंद में भी पिछले 24 घंटो से हो रही झमाझम बारिश के चलचे लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश की वजह से सड़क, शासकीय कार्यालय व घरों में जलभराव की स्थिति पैदा हुई है. साथ ही छोटे नदी-नालों का जल स्तर भी बढ़ते जा रहा है. जिले के फिंगेश्वर, राजिम और मैनपुर सहित कई इलाकों में तेज बारिश का दौर देखने को मिला है.

Tags: Bastar news, Chhattisgarh news, IMD forecast, Raipur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें