उत्तराखंड-हिमाचल या कश्मीर जाने का बना रहे हैं प्लान, तो जान लें मौसम का पूर्वानुमान

नई दिल्ली. इस वक्त पूरे देश में मॉनसून (Monsoon) तेजी से आगे बढ़ रहा है. सिक्किम से लेकर कश्मीर (Kashmir) तक के हिमालय के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश (Rainfall) हो रही है. अगर आपको इस वक्त पहाड़ों की सैर पर जाने का शौक है, तो उससे पहले मौसम के बारे में जानकारी करना बहुत जरूरी हो जाता है. इसके बगैर आपके आनंद में खलल पड़ सकता है और आप किसी मुसीबत में भी फंस सकते हैं. पहाड़ों में अक्सर भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड (Landslide) होता है और सैकड़ों टूरिस्ट खतरे में पड़ जाते हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department- IMD) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस वक्त जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आगे बढ़ गया है.

आईएमडी के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) इस समय वेरावल, वल्लभ विद्यानगर, उदयपुर, नारनौल, अम्बाला और कटरा से गुजर रही है. अगले 2 दिनों के दौरान गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ और हिस्सों और जम्मू-कश्मीर के शेष हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. आईएमडी ने 26 से 29 तारीख के दौरान उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. जबकि 26 जून को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है.

IMD-1IMD-1

आईएमडी के मुताबिक वहीं 27 जून को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ रहने की उम्मीद है. केवल उत्तराखंड में ही बारिश होने की संभावना है. इसी तरह 28, 29 और 30 जून को भी कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कोई खास बारिश होने की उम्मीद नहीं है. इससे कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की सैर पर जाने वाले टूरिस्टों के लिए ये हफ्ता एक शानदार सफर का मौका दे सकता है. मौसम की अनिश्चितता के कारण उनको आगे इस बारिश के मौसम में उनको पहाड़ों की सैर पर जाने का इससे मुफीद मौका फिर शायद न मिल सके.

Tags: Heavy rain alert, Himachal pradesh, Jammu kashmir, Monsoon, Monsoon news, Uttarakhand Flood, Weather updates

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More