
मुंबई. बॉलीवुड में बच्चन परिवार की एक खास जगह है. परिवार के सभी सदस्यों ने अपने स्तर पर फिल्मी दुनिया में मुकाम हासिल किया है. अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन भी लंबे समय से बॉलीवुड में खुद को स्थापित किए हुए हैं. अभिषेक की करियर जर्नी में पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अहम भूमिका निभाई है. हाल ही एक इंटरव्यू में अभिषेक ने ऐश्वर्या को धन्यवाद दिया और बताया कैसे ऐश्वर्या ने जिंदगी के उतार-चढ़ाव में उनका साथ दिया. अभिषेक इन दिनों वेब सीरीज की दुनिया में नए विषयों पर काम कर रहे हैं. वहीं, ऐश्वर्या भी चुनिंदा प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं.
बच्चन परिवार में जब आराध्या का जन्म हुआ तो उसे लाइम लाइट से बचाकर रखना ईजी नहीं था. अमिताभ से लेकर जया बच्चन तक की यही कोशिश रहती थी कि आराध्या को चकाचौंध से दूर रखा जाए. अभिषेक ने हाल ही ई टाइम्स से हुई बातचीत में बताया कि उन्हें आराध्या के बारे में सोशल प्लेटफॉर्म पर बात करना अच्छा नहीं लगता है. उनके अनुसार, सभी कोशिश करते हैं कि आराध्या के लिए चीजें नार्मल तरीके से सामने आएं.
ऐश्वर्या ने संभाली जिम्मेदारी…
आराध्या का जन्म 16 नवम्बर 2011 को हुआ था. ऐश्वर्या और अभिषेक के लिए एक तरफ नई जिम्मेदारियां थीं तो दूसरी तरफ करियर भी था. अभिषेक ने बताया कि, ‘आराध्या के जन्म के बाद सारी जिम्मेदारी ऐश्वर्या ने अपने कंधों पर ले लीं. ऐश्वर्या ने मुझे बाहर निकलकर अपने काम पर फोकस करने के लिए कहा और आराध्या को खुद संभाला. मैं इसके लिए ऐश्वर्या का शुक्रगुजार हूं.’ आराध्या को लेकर अभिषेक का कहना था, ‘मैं कभी आराध्या से उसकी पसंदीदा फिल्म के बारे में नहीं पूछता. या यूं कहें कि मैं उसके सीधे जवाब के लिए तैयार नहीं हूं.’
अभिषेक ने बताया कि वे सोशल मीडिया पर आराध्या के बारे में बात करने को लेकर सहज महसूस नहीं करते हैं. उनके अनुसार, ‘मैं नहीं चाहता कि सोशल मीडिया पर उसे लेकर डिस्कशन हो. मुझे अगर लगता है कि किसी चीज की एक लाइन होनी चाहिए तो मैं एक लिमिट तय करता हूं.’ बता दें कि कुछ दिनों पहले आराध्या को लेकर एक फेक न्यूज चली थी, जिसे लेकर बच्चन परिवार ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
.
Tags: Aaradhya Bachchan, Abhishek bachchan, Aishwarya rai, Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 07:35 IST





