क्या होता है AC में स्लीप मोड, क्या यह बिजली बचाता है? एनर्जी सेव मोड से कैसे है ये अलग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

स्लीप मोड का उपयोग रात में किया जाता है.
एनर्जी सेवर मोड बिजली बचाने के लिए है.
एसी में ये दोनों ही मोड कुछ मात्रा में बिजली बचाते हैं.

नई दिल्ली. आजकल एयर कंडीशनर का इस्तेमाल हर जगह होने लगा है. ऐसे कई लोग है जिन्होंने एयर कंडीशनर का इस्तेमाल अभी अभी शुरू किया है. इसलिए उन्हें इसके सभी फीचर्स की जानकारी नहीं होती है. हमारे घरेलू एयर कंडीशनर में मुख्य रूप से 6 मोड होते हैं. इनमें से स्लीप मोड और एनर्जी सेवर मोड भी शामिल होते हैं. लेकिन इन दोनों में क्या अंतर होता है यह ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं.

स्लीप मोड और एनर्जी सेवर मोड में अंतर नहीं कर पाने के कारण लोग यह नहीं समझ पाते हैं कि रात को एसी कौन से मोड में चलाना है. अगर आपको भी यही कंफ्यूजन है तो हम आपको यहां एसी के इन दोनों फीचर्स में अंतर बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ऐसी कंफर्म टिकट कैंसिल करने पर नहीं मिलता कोई रिफंड, पैसा वसूल करने के लिए अपनाएं ये जुगाड़

स्लीप मोड और एनर्जी सेवर मोड में अंतर
जैसा कि नाम से पता चलता है कि स्लीप मोड का उपयोग रात में किया जाता है. इस सेटिंग में थर्मोस्टेट तापमान अधिकतम 2 घंटे तक हर घंटे 0.5 या 1 डिग्री तक बढ़ जाएगा. वहीं एनर्जी सेवर मोड बिजली बचाने के लिए है. क्योंकि एसी ज्यादा बिजली की खपत करने वाला इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हैं. इसकी वजह से ही गर्मियों में बिजली का बिल ज्यादा आता है. इसीलिए बिल कम करने के लिए एसी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों ने एसी में यह मोड भी देना शुरू किया है.

कैसे बिजली बचाते हैं ये मोड?
एनर्जी सेविंग मोड में एसी चलाने पर बिजली बचाने के लिए कंप्रेसर बार-बार बंद हो जाता है. वहीं स्लीप मोड में अगर थर्मोस्टेट तापमान अधिक सेट किया जाता है तो बिजली की खपत कम होती है. थर्मोस्टेट तापमान जितना कम होगा बिजली की खपत उतनी ही अधिक होगी. थर्मोस्टेट तापमान का मतलब वह तापमान जिस पर आप अपने एसी को चलाते हैं. जैसे अगर आप 18℃ पर एसी चलाएंगे तो बिजली का बिल ज्यादा आएगा, वहीं अगर आप 24℃ पर एसी चलाने पर बिल कम आएगा.

रात में एसी कौन से मोड पर रखना बेहतर?
एनर्जी सेवर मोड और स्लीप मोड दोनों ही बिजली बचाते हैं. स्लीप मोड केवल रात में उपयोग के लिए है जबकि एनर्जी सेवर मोड का उपयोग किसी भी समय किया जा सकता है. एनर्जी सेवर मोड पर एसी चलाने और कंप्रेसर बार-बार बंद हो जाता है, इससे कूलिंग कम हो जाती है. इसलिए आपको एसी का भरपूर आनंद नहीं मिलता है. वहीं स्लीप मोड में एसी चलाने पर थर्मोस्टेट तापमान अपने आप अधिकतम 2℃ तक बढ़ जाता है. हालांकि, रात में बाहर मौसम का तापमान भी कम हो जाता है इसलिए आपको इसका कोई असर पता नहीं चलता है. इन मोड के बारे में बेहतर समझने के लिए आप एक एक करके दोनों को टेस्ट कर सकते हैं और जो आपको बेहतर लगे उसी पर रात के समय अपना एसी चलाएं.

Tags: AC, Air Conditioner, Electricity, Electricity Bills, Tech news, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें