BMW कार को आराम से देख रहा था ये जानवर, तभी चीते ने छलांग लगाकर गर्दन पकड़ ली, हैरतअंगेज वीडियो

जंगल का एक कानून है, जहां ताकतवर जानवर छोटे और कमजोर जानवरों का शिकार करते हैं. इसलिए अन्य जानवरों को अपनी जान बचाने और जीवित रहने की कोशिश में बहुत सावधान रहना पड़ता है. छोटे जानवरों की जान हमेशा खतरे में रहती है. चीता, बाघ, शेर, तेंदुआ जैसे जंगली जानवर इन पर हमला कर देते हैं और उनके चंगुल में फंसे जानवरों को बचाना लगभग असंभव हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों YouTube पर वायरल हो रहा है.

अक्सर जंगली जानवरों को पीछे से हमला करते हुए देखा जाता है. इससे सामने वाले जानवर को जल्दी से उसके आने का अंदाज़ा नहीं होता. उन्हें डर रहता है कि अगर सामने से वार किया तो शिकार भाग जाएगा. जंगल का एक ऐसा ही वीडियो हाल ही में लेटेस्ट साइटिंग्स (@Latest Sightings)नाम के YouTubeअकाउंट पर शेयर किया गया है. जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने ऐसा नजारा देखा कि वे दंग रह गए.

” isDesktop=”true” id=”6657821″ >

टूरिस्‍ट देखकर रह गए अवाक
वीडियो में दिख रहा है कि टूरिस्ट गाड़ियां जंगल सफारी के लिए आई हैं. इस बार पर्यटकों को ऐसा नजारा देखने को मिला जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था. कारों को देखकर दर्जनों इम्पाला भागने लगे. जैसे ही मादा चीता को इस बात का एहसास हुआ, वह इम्पाला के पीछे दौड़ने लगी और उन्हें पकड़ने की कोशिश करने लगी. बाकी इम्पाला घटनास्थल से भाग गए, लेकिन एक इम्पाला बीएमडब्ल्यू कार के पास बैठकर आराम करने लगी.

मौके का फायदा उठाकर मारा झपट्टा
बीच-बीच में इम्पाला बीएमडब्ल्यू कार की तरफ देखती नजर आईं. चीते ने इसी मौके का फायदा उठाकर इम्पाला पर हमला कर दिया. उसकी गर्दन जबड़ों में पकड़कर अपने साथ खींच ले गई. ये सब वहां मौजूद पर्यटकों ने देखा. वीडियो में सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि पर्यटकों की कतारें इतनी लंबी थीं, ऐसा लग रहा था जैसे किसी शहर की सड़कों पर कारें दौड़ रही हों. पर्यटक शिकार का वीडियो बनाते नजर आए. कई लोग तो डर के मारे चिल्‍ला उठे.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More