Panchkula News : घग्गर नदी के तेज बहाव के चपेट में आया युवक, तलाश में जुटी एनडीआरएफ, नहीं मिला सुराग, देखिए वीडियो

तारा ठाकुर/पंचकूला . प्रदेश में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है. आसमान में घने बादल छाए हैं तो पहाड़ों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है. बारिश के कारण मैदानी इलाकों में नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है. पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश के कारण हरियाणा की घग्गर नदी उफान पर है. घग्गर नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. अचानक नदी का प्रवाह बढ़ने से एक युवक नदी के पानी में बह गया.

बारिश में बढ़ते जलस्तर के कारण नदी-नाले और ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं. बारिश के दौरान नदी और नालों के पास जाना मतलब अपनी जान को जोखिम में डालने के बराबर है. बारिश के दौरान आम लोगों से नदी-नालों से दूरी बनाकर रखने की अपील की जाती है. ऐसा इसलिए कहा जाता है ताकि आम लोग पानी के बहाव में ना बह जाए. दरअसल हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही रूक-रूक कर बारिश के बाद अब घग्गर नदी ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है. इस बीच पंचकूला के पिंजौर के ढालुवाल गांव के पास एक युवक घग्गर नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया. प्रशासन के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं.

पानी का बहाव अचानक हुआ तेज
मिली जानकारी के मुताबिक नदी में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया था. जिस कारण कुछ लोग नदी के बीचो बीच फंस गए, इस बीच एक युवक पानी के बहाव में बह गया. जैसे ही प्रशासन को इसकी सूचना मिली. एनडीआरएफ की टीम के साथ पुलिस प्रशासन युवक की तलाश में जुट गया. नदी के पानी में बहे युवक का नाम दीना उम्र 25-26 साल बताई जा रही है जो की पिंजौर के ढालुवाल गांव का रहने वाला है.

बारिश में नदी-नालों से दूरी बनाना जरूरी
मौसम विभाग और शासन-प्रशासन की ओर से बारिश के दौरान नदी नालों से दूरी बनाने के लिए कहा जाता है. ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि बारिश के कारण नदी-नालों में जलस्तर अचानक बढ़ जाता है. पानी का स्तर बढ़ने के बाद लोग अपना बचाव कर पाने में सक्षम नहीं हो पाते और पानी के बहाव में बह जाते हैं. ऐसा अकसर देखा जाता हैं जहां लोग अचानक बढ़ने वाले जल के स्तर के साथ ही बहकर बड़े हादसों का शिकार हो जाते हैं

.

FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 22:09 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More