कमजोरी को दूर भगाएंगे ये 4 फूड, कुपोषण से दिलाएंगे छुटकारा, शरीर को बनाएंगे लोहे सा मजबूत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कुपोषण के शिकार लोगों में कमजोरी और एनर्जी की कमी होती है.
कुपोषण से ग्रसित लोगों के लिए हरी सब्जियों का सेवन फायदेमंद होता है.

Malnutrition Treatment: बच्चों को जन्म से ही पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है. नवजात शिशु के लिए मां का दूध सर्वोत्तम माना गया है. इससे ही उसे पोषण मिलता है. इस समय मां को हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए. मां के स्वास्थ्य पर ही बच्चे का स्वास्थ्य निर्भर करता है. बढ़ती उम्र के साथ बच्चे के लालन-पालन के लिए पोषकयुक्त फूड्स का सेवन कराया जाता है. बच्चों में पोषण की कमी होने पर वो कुपोषण के शिकार हो जाते हैं. मेडिकल न्यूज टूडे में छपी खबर के अनुसार, कुपोषण डाइट में होने वाला असंतुलन है. जब कोई व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं ले पाता है तो पोषक तत्वों की कमी के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और वो व्यक्ति कुपोषण का शिकार होता है.

कुपोषण के शिकार बच्चों में बौद्धिक विकास में कमी, थकान, एनर्जी की कमी, शरीर का कम वजन, थकान, चिड़चिड़ापन सीखने में कठिनाई जैसे कई लक्षण दिखाते हैं. वहीं वयस्कों को भूख न लगना, थकान, उनका वजन घटना, डिप्रेशन, फैट, मसल्स के टिश्यू में परेशानी, बीमारी से उबरने में अधिक समय लगना, घाव भरने में अधिक समय लगना कुपोषण के लक्षण होते हैं. आइए आज हम आपको बताते हैं कि कुपोषण से निजात पाने के लिए क्या खाना चाहिए.

1.सप्लीमेंट्स का उपयोग: कुपोषण का शिकार होने पर लोगों को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. इसके बाद डॉक्टर के सुझाव पर सप्लीमेंट्स लेना चाहिए. डॉक्टर के सलाह पर जिंक, आयोडीन, आयरन आदि के सप्लीमेंट्स ले सकते हैं. यह कुपोषण से निजात दिलाने में मददगार है.

इसे भी पढ़ें- छोटे-छोटे इस काले मसाले को दूध में डालकर करें सेवन, खून की करेगा सफाई, हड्डियों को बनाए लोहे सा मजबूत

2.हरी सब्जियां: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए. हरी सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. गाजर, चुकंदर, पालक आदि में विटामिंस और पोषक तत्वों की भरमार होती है. कुपोषण की समस्या होने पर लौकी, लाल भाजी, पालक जैसी सब्जियों का सेवन किया जा सकता है.

3.प्रोटीन: कुपोषण की समस्या होने पर प्रोटीन युक्त फूड्स का सेवन करना चाहिए. प्रोटीन शरीर को मजबूती प्रदान करता है. इसके लिए पनीर, दाल, दूध जैसे फूड्स का सेवन फायदेमंद होता है.

इसे भी पढ़ें- पेट साफ होने में होती है दिक्कत, ब्लोटिंग और अपच से रहते हैं परेशान? आज से ही शुरू करें इन 5 फूड का सेवन

4.फलों का सेवन करें: कुपोषण से निजात पाने के लिए ताजे फलों का सेवन करना चाहिए. केला, लीची, सेब, अनार, संतरा, जैसे फलों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनके सेवन से कुपोषण से मुक्ति पाने में मदद मिलती है.

Tags: Health, Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें