‘जब तक कुश्ती में योगेश्वर जैसे जयचंद रहेंगे…’ विनेश फोगाट का फूटा गुस्सा, बोलीं- बृजभूषण के तलवे चाटना…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर लंबे वक्त से धरना दे रहे पहलवानों के बीच ही अब नूरा कुश्ती शुरू हो गई है. इसकी वजह धरना दे रहे पहलवानों को एशियन गेम्स के ट्रायल्स में छूट देना है. ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त ने हाल ही में WFI अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट समेत 6 पहलवानों को एशियन गेम्स के ट्रायल में छूट देने को लेकर आपत्ति जताई थी. उन्होंने पहलवानों पर सवाल खड़े किए थे कि क्या धरना देने वाले पहलवानों का यही मकसद था. इस मामले में विनेश फोगाट ने ट्वीट कर योगेश्वर दत्त पर सीधा हमला बोला था. उन्होंने योगेश्वर पर संगीन आरोप लगाए थे.

विनेश फोगाट ने अपने ट्वीट में लिखा, “योगेश्वर दत्त का वीडियो सुना तो उसकी वह घटिया हंसी दिमाग़ में अटक गई. वह महिला पहलवानों के लिए बनी दोनों कमेटियों का हिस्सा था. जब कमेटी के सामने महिला पहलवान अपनी आपबीती सुना रही थीं तो, वह बहुत घटिया तरह से हंसने लगता. जब 2 महिला पहलवान पानी पीने के लिए बाहर आईं तो बाहर आकर उनको कहने लगा कि कुछ ना हो बृजभूषण का. जाके अपनी प्रैक्टिस कर लयो.”

विनेश फोगाट ने ट्वीट कर योगेश्वर दत्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं. (Vinesh phogat Twitter)

विनेश ने अपने ट्वीट में आगे योगेश्वर दत्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा, “कमेटी की बैठक के बाद उसने महिला पहलवानों के नाम बृजभूषण और मीडिया को लीक कर दिये. उसने कई महिला पहलवानों के घर फ़ोन करके यह भी कहा कि अपनी लड़की को समझा लो. वह पहले ही सरेआम महिला पहलवानों के ख़िलाफ़ बयान दे रहा था, उसके बावजूद उसे दोनों कमेटियों में रखा गया. वह पहलवानों और कोचों को महिला पहलवानों के आंदोलन में शामिल होने से लगातार रोकता रहा. सारा कुश्ती जगत समझ गया था कि योगेश्वर बृजभूषण की थाली का झूठा खा रहा है.”

Tags: Sports news, Vinesh phogat, Wrestling, Yogeshwar Dutt

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें