Rain Alert: हिमाचल में फटा बादल, उत्तराखंड में भूस्खलन… पहाड़ से लेकर मैदान तक मानसून की बारिश बनी मुसीबत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून (Monsoon Rain Alert) की दस्तक के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है. हिमाचल के शिमला स्थित रामपुर में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है. वहीं उत्तराखंड में भी कई जगहों पर भूस्खलन की घटना सामने आई. इस कारण से सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है. इस बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

हिमाचल में भारी बारिश से दो लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के सोलन और हमीरपुर जिलों में रविवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जबकि शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में भारी बारिश के कारण हुईं घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई. बाढ़ और भारी बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा तथा मकान और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. इसके अलावा बाढ़ के पानी में कई मवेशी बह गए.

Tags: Monsoon, Rain alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें