
अभिलाष मिश्रा/इंदौर: जल्द ही आपको इंदौर में मेट्रो दौड़ती नजर आएगी, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. 23 सितंबर को मेट्रो का ट्रायल किया जाना है. गांधीनगर से लेकर सुपर कॉरिडोर तक इंदौर में मेट्रो का ट्रायल होगा. जिसको लेकर 5.9 किमी के हिस्से में पटरियां बिछाने का काम लगभग पूरा हो गया है. अब उसके नीचे के स्लीपर कसे जा रहे हैं, जिसमें लगभग 1 महीने का समय लगने वाला है.
आपको बता दें कि इंदौर में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल 23 सितंबर को होने वाला है. इंदौर में मेट्रो ट्रेन का यह ट्रायल गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर तक के 5.9 किमी के हिस्से में होगा. काम निर्धारित समय पर पूर्ण हो सके, जिसके लिए दिन रात काम चल रहा है. ट्रायल जरूर गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर तक होना है पर पूरे प्रोजेक्ट का कार्य तीव्रता से चल रहा है. बता दें कि रोबोट चौराहा तक का काम भी काफी तेजी से किया जा रहा है.
ट्रायल रन होते ही कुछ ही समय में में यहां नियमित रूप से मेट्रो ट्रेन संचालन किया जा सकता है. पटरियों समेत अन्य सिविल कार्य भी लगभग पूरा हो गया है. मेट्रो रेल कार्पोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने बताया कि गांधीनगर में मेट्रो का डिपो तैयार किया जा रहा है. ऐसे में इस मैदान पर अर्थवर्क का काम 95 प्रतिशत तक पूर्ण हुआ है. शेष करीब पांच प्रतिशत काम में कुछ समय लगेगा.
लगाए 126 के पिलर
बताया कि जमीन की ऊंचाई के बराबर कॉलम खड़े किए गए हैं. यहां बनाए जा रहे निरीक्षण यार्ड में चार ट्रैक बनाए जाने हैं. इसमें एक लेन का ट्रैक तैयार हो गया है. एक लेन में स्टील के 126 पिलर लगाए गए हैं. इस पर हफ्तेभर में ही पटरी बिछा दी जाएगी. निरीक्षण यार्ड में मेट्रो स्टील के पिलर पर 1.2 मीटर ऊंचाई पर खड़ी होगी. इसके अलावा मेट्रो डिपो परिसर में बनाए जा रहे प्रशासनिक भवन का कार्य भी 67 प्रतिशत हो गया है. इसमें स्ट्रक्चर संबंधित कार्य व कंट्रोल कमांड सेंटर का कक्ष बना है.
.
Tags: Indore news, Local18, Metro project, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 21:59 IST





