यूपी-बिहार के बलथरी चेक पोस्ट पर आधी रात को सादे लिबास में पहुंचे एसपी, फिर…


गोविंद कुमार/गोपालगंज. बिहार के चर्चित आईपीएस स्वर्ण प्रभात एक बार फिर सुर्खियों में हैं. यूपी से रास्ते बिहार में हो रही स्मगलिंग को रोकने के लिए गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात देर रात सिविल गाड़ी से सादे लिबास में ही यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट पर पहुंच गए. यहां यूपी से बिहार में एंट्री कर रहे वाहनों की जांच शुरू कर दी. एसपी को देख ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूलने लगे.

चेक पोस्ट पर रॉन्ग साइड से एंट्री कर रहे वाहनों को रोकने के लिए बनाए गए अवैध एंट्री पॉइंट को देख पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई और तुरंत उसे बंद कराने का निर्देश दिया. चेकपोस्ट पर जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरा बंद मिला. एसपी ने चेकपोस्ट के प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए बंद पड़े कैमरे को तत्काल चालू करने का निर्देश दिया. वहीं, बालू और गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रकों को पकड़ने का निर्देश दिया गया.

चेक की गईं गाड़ियों की उपलब्धि का हर माह होगी समीक्षा
एसपी ने बताया कि चेकपोस्ट पर यूपी की ओर से एंट्री होने वाली गाड़ियों की सख्ती से जांच करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही रोस्टर पंजी का संधारण, चेक की गई गाड़ियों का डिटेल और हर महीने की उपलब्धि की समीक्षा की जाएगी. मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी सह कुचायकोट की थानाध्यक्ष साक्षी राय के अलावा चेकपोस्ट के प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए गए. खासकर शराब, चरस, गांजा, कफ सिरप समेत अन्य प्रतिबंधित पदार्थों की स्मगलिंग रोकने के लिए सख्ती से वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया गया.

Tags: Bihar News, Gopalganj news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More