Barabanki News : गर्भवती, धात्री व नवजात बच्चों के सुपोषण के लिए चलाया जा रहा एक कदम सुपोषण की ओर’ अभियान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संजय यादव/बाराबंकी.बाराबंकी जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से ‘एक कदम सुपोषण की ओर’ अभियान चलाया जा रहा है. एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में महिलाओं के गर्भावस्था एवं प्रसव पश्चात पोषण एवं गंभीर अति कुपोषित बच्चों के पुष्टाहार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. आशा बहुओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की टीमें गरर्भवति महिलाओं का चिन्हीकरण कर सही पोषण के लिए भोजन संबंधी सलाह दी जा रही है.

साथ ही सूक्ष्म पोषक तत्व गर्भवती और धात्री को उपलब्ध करने के साथ ही गंभीर अति कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध करना एवं आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर लाकर इनकी आवश्यक जांचें और उन्हें गर्भावस्था के समय बरती जाने वाली सावधानी एवं पोषण सेवाओं के साथ-साथ चिकित्सीय परामर्श सेवाएं भी प्रदान कर रही हैं.

गर्भवती और धात्री महिलाओं को किया जाएगा चिन्हित
मुख्य विकास अधिकार डॉ अवधेश कुमार यादव ने बताया कि एक कदम सुपोषण की ओर अभियान 6 जुलाई तक चलेगा. इस दौरान गर्भवती महिलाओं को सही पोषण के लिए भोजन संबंधी सलाह के साथ सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम की गोलियां गर्भवती और धात्री को उपलब्ध कराया जाता हैं. आशा और आंगनवाणी द्वारा गर्भवती और धात्री महिलाओं को चिन्हित कर सूचीबद्ध किया जाता है. ताकि सेहत को लेकर उनका फॉलोअप किया जा सके, इसके अलावा इन्हीं गतिविधियों के माध्यम से आईएफए और कैल्शियम के वितरण एवं इन दवाओं के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में लाभार्थियों को बताया बताया जाता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 20:58 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें