Dehradun News : दून अस्पताल में बन गई कैथ लैब, फिर भी सर्जरी और एंजियोग्राफी के लिए परेशान हैं दिल के मरीज

हिना आज़मी/देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून केदून अस्पताल में दिल के मरीजों के लिए कैथ लैब बनवाई गई थी. ताकि मरीजों को दिल के ऑपरेशन के लिए दूसरे शहर या प्राइवेट अस्पतालों में न जाना पड़े. लेकिन तय समय के तीन महीने बाद भी यह शुरू नहीं हो पाई है. इसलिए सर्जरी और एंजियोग्राफी के लिए दिल के मरीज परेशान हैं. यह प्रदेश की दूसरी कैथ लैब है.जो दून अस्पताल प्रशासन की लेटलतीफी की वजह से अब तक शुरू नहीं हो सकी है. यह कैथ लैब अप्रैल में शुरू होनी थी.जो जून के अंत तक भी शुरू नहीं हो पाई है. ओपीडी से सर्जरी वाले मरीजों को रेफर करना पड़ता है.

दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यूसुफ रिजवी ने जानकारी देते हुए कहा कि इन दिनों लगातार दिल के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. शुगर और हाइपरटेंशन के कारण हृदय से संबंधित रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है. उनका कहना है कि वैसे तो हृदय पूरे शरीर के लिए पंपिंग करने के बाद खून का पूरे शरीर में परिसंचरण करवाता है है, लेकिन कभी कभार इसकी धमनियां किसी कारणवश सिकुड़ जाती है. जिसके बाद हार्ट अटैक जैसी समस्या पैदा होती है.कई बार हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज हो जाती है. इसके निदान के लिए एंजियोग्राफी करवाई जाती है और आवश्यकतानुसार या तो स्टंट डाले जाते हैं या फिर ओपन हार्ट सर्जरी की जाती है.

तकनीकी माध्यम से हृदय रोगियों का इलाज होगा संभव
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यूसुफ रिजवी ने आगे कहा कि यह प्रक्रियाएं बहुत जटिल है, इसलिए अस्पतालों में इसके लिए कैथ लैब बनवाई जाती है, जिनमें संबंधित मशीनें और संसाधन मौजूद होते हैं. दून अस्पताल में भी कैथ लैब बनवाई गई है, जिसमें तकनीकी माध्यम से हृदय रोगियों का इलाज संभव हो पाए. इसके लिए भौतिक तौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर और हार्डवेयर लगाकर सॉफ्टवेयर अपग्रेड करना और रेडिएशन से संबंधित सर्टिफिकेशन करना भी पहले जरूरी है.

अंतिम चरण में है कैथ लैब का निर्माण
डॉ. यूसुफ रिजवी का कहना है कि दून अस्पताल में बनाई गई कैथ लैब अपने अंतिम चरण तक पहुंच गई है. जो उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक शुरू हो जाएगी. इससे हृदय रोगियों को दूसरे अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि देहरादून मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती है. डॉ अमर उपाध्याय हफ्ते में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ओपीडी में हृदय रोगियों को देखते हैं. यहां सिर्फ देहरादून ही नहीं बल्कि पहाड़ से भी लोग दिखाने के लिए आते हैं.

Tags: Dehradun news, Local18, Uttarakhand news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More