
पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला में रविवार सुबह दो बड़े हादसों से सनसनी फैल गई. पहाड़ो पर हुई बारिश के बाद घग्गर नदी में अचानक पानी का बहाव तेज होने से कार सहित एक महिला बह गई. शुक्र है कि कार एक पत्थर में फंस गई जिससे NDRF की टीम ने महिला को बचा लिया. इधर, सेक्टर 26 में मछली पकड़ने पहुंचे आठ अन्य लोग भी नदी से बाहर निकलने की कोशिश करते समय बहाव में फंस गए थे, उन्हें भी घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसमें NDRF,फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें लगातार जुटी रहीं.
NDRF के इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि माजरी चौक के पास एक महिला नदी में फूल प्रवाहित करने के बाद वापस आ रही थी कि तेज बहाव के कारण उसकी कार फंस गई और वह बहने लगी. महिला ने कार को पानी के तेज प्रवाह से बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी. इसी बीच एक पत्थर के कारण उसकी कार फंस गई. इधर, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने NDRF को भी सूचना दी और सभी ने मिल कर महिला और कार दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इसी दौरान तेज बहाव के कारण नदी में 8 अन्य लोग भी फंस गए थे जिन्हें 4 घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सुरक्षित बाहर निकाला गया.
#WATCH | Haryana | A woman’s car was swept away due to the sudden excessive water flow in the river due to rain in Kharak Mangoli, Panchkula. She was taken to a hospital.
Eyewitnesses recount how they helped the woman come out of the raging river; they say, “…10-15 of us… pic.twitter.com/xenzH816Kg
— ANI (@ANI) June 25, 2023
.
Tags: Haryana latest news, Haryana police, Ndrf rescue operation, NDRF Team, हरियाणा
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 18:39 IST





