उदयपुर के लोगों को भाया गुजराती ‘चोलाफली’, धनिए-पुदीने की चटनी के साथ लोगों की बनी पहली पसंद

निशा राठौड़/उदयपुर. उदयपुर शहर में इन दिनों गुजरती डिश चोलाफली को बहुत पसंद किया जा रहा है. यह एक नाश्ते का व्यंजन है जो खाने में कुरकुरी होती है. जिसे मिक्स दाल से बनाया जाता है. यह खाने में नमकीन होती है और इसे धनिए पुदीने की चटनी के साथ लोग खाना पसंद करते है.

चोलाफली ठेले के संचालक कमलेश शर्मा ने बताया कि इस चोलाफाली को बनाने के लिए वह आटा गुजरात से ले कर आते है. अभी उदयपुर में वह दो ठेले संचालित कर रहे है. पहला माली कॉलोनी लिंक रोड और दूसरा शहर के बीच बापू बाजार में है. एक प्लेट की कीमत मात्र 20 रुपए है जिसे धनिए पुदीने की चटनी के साथ परोसा जाता है.

कोरोना के बाद घर लौटे और शुरू किया अपना काम
कमलेश ने बताया कि वह करीब 20 वर्षो से गुजरात में रहा करते थे. इसके बाद कोरोना महामारी के चलते उन्हें उदयपुर शहर फिर से लौटना पड़ा, इसके बाद इन्होंने इस व्यवसाय को करने की सोची और शुरू किया. शुरुवात में इतना अच्छा रिस्पोंस नही मिला. लेकिन धीरे धीरे कई लोग इनके ग्राहक बनते गए और अब कई लोग इसे काफी पसंद कर रहे है.

क्या होती है चोलाफली
चोलाफली एक गुजराती नाश्ते की डिश है. इसे आमतौर पर गुजरात में चोलाफली त्योहारों पर बनाई जाती है, लेकिन कुरकुरे और चटपटे चोलाफली को किसी भी समय हल्की भूख को मिटाने के लिए खाया जा सकता है. यह चोलाफली मिक्स दाल के मिश्रण से बनाई जाती है. जिसे चाय के साथ नाश्ते में भी खाया जाता है.

Tags: Food, Latest hindi news, Local18, Rajasthan news, Udaipur news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More