
अभिलाष मिश्रा/इंदौर. एमपी में मानसून ने दस्तक दे दी है. लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. इंदौर के सुहाने मौसम में तेज बारिश के बीच एक कपल का डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है. लोग अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में शेयर कर वीडियो में प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
बता दें कि इंदौर में लगातार दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. ऐसे में इंदौर के भवर कुआं क्षेत्र में बीआरटीएस इलाके का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जहां रिमझिम बरसात के दौरान कपल रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल बारिश में सड़क पर ही एक दूसरे का हाथ पकड़ कर और बाहों में बाहें डाल कर डांस कर रहे हैं.
लोगों ने दी अपनी-अपनी राय
ऐसे में रिमझिम बारिश के दौरान सड़क पर ही कपल द्वारा किए गए इस रोमांटिक डांस को लेकर सभी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो कपल के द्वारा किए गए डांस और उनके डांस मूव की तारीफ करते हुए नजर आए. वहीं बहुत से लोग इस वायरल रोमांटिक डांस को लेकर कपल को ट्रोल कर रहे हैं. समाज का एक समूह ऐसा भी है जिनका कहना है कि बीच सड़क इस प्रकार का डांस करना ठीक नहीं है.
सुर्खियां बटोर रहा डांस
बता दें कि इंदौर में लगातार दो दिनों से बरसात जारी है. कई लोग बारिश के कारण घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं. वहीं कपल के द्वारा रिमझिम बारिश में सड़क पर ट्रैफिक के बीच डांस करना इंदौर में चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो में लाखों का वीव और कमेंट है. बहरहाल यह रोमांटिक डांस काफी वायरल हो चुका है, जो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है.
.
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 18:27 IST





