
कृष्ण कुमार/ नागौर. गर्मियों में व्यक्ति हल्के और सूती कपड़े पहनना पंसद करता है. क्योंकि हर कोई व्यक्ति गर्मी से राहत चाहता है. लेकिन कई बार व्यक्ति ज्यादा कीमत होने के कारण गर्मी में पहने जाने वाले कपड़ो को अफॉर्ड नहीं कर पाता है. ऐसे में हम आपको नागौर में मिलने वाले सस्ते कपड़ो के बारे में बताने जा रहे है जिसे आम आदमी भी खरीद कर पहन भी सकता है. नागौर जिले की मुख्य सड़क जो मानासर से मूंडवा चौराहे के बीच कई प्रकार की सड़क के किनारे पर दुकानें लगी हुई है.
हर कोई व्यक्ति अपने अनुसार सुंदर कपड़े पहनने की कोशिश करता है. चाहे वह किसी भी स्थिति में क्यों न हो नागौर शहर में कई जगह पर सस्ते कपड़ो की दुकानें लगी हुई आज आपको सस्ते कपड़ो में टीशर्ट, पायजामा, लॉवर व गमछा व टॉवेल के बारे में बताने जा रहे है. महेश गोदारा ने बताया कि आम आदमी कई बार मंहगे लोवर, टीशर्ट या अन्य प्रकार के काम आने वाली चीजे खरीद नहीं सकता है. वहीं नागौर में मेरी छ दुकाने लगी हुई है. जिसमें सस्ते कपड़े मिलते है. वहीं महेश का कहना है कि यह सामान मुम्बई, दिल्ली व कोलकाता से लाते है. वहां से होलसेल में लाकर यहां पर सस्ते दरों पर बेेेेचते है.
महेश का कहना है कि यह जितने भी कपड़े लाते हऐ उनमें सूती कपड़ा, लाइक्रा फॉरवे, टूवे, एनएस कपड़ो से बने होते है जो गर्मियों में पहनने में आरामदायक रहते है और वजन में भी हल्के होते है. इनकी विशेषता है अगर कपड़े का सही उपयोग करे तो एक वर्ष तक आराम से चल सकते है. वहीं यह कपड़े स्ट्रेचेबल होते है.
जानें क्या है कीमत
मुकेश ने बताया कि यह कपड़े की शुरुआत पचास रुपये में होती है. यहां पर पचास रुपये में गमछा, 100 और 220 में टीशर्ट, 250 व 300 में पायजामा मिल सकता है. वही दैनिक जीवन में काम आना वाला टवॉल 100 रुपये में मिलता है . यहां पर दोनो प्रकार की टीशर्ट, लवर व हाफ साईज चढ़ा व कई प्रकार के कपड़े की सामग्री उपलब्ध है. वहीं अगर आप सस्तेे कपड़े खरीदने चाहते हो तो 7073201020 पर संपर्क कर सकते हो.
.
Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 17:36 IST





