Street food: गुमला में यहां बिकती है गाढ़ी और ठंडी लस्सी, पीने से मूड व माइंड होता है फ्रेश

अनंत कुमार/गुमला. झारखंड के गुमला जिला मुख्यालय के सिसई रोड स्थित तिवारी स्टोर के समीप मिलने वाली मोहन शाही लस्सी पूरे जिले में प्रसिद्ध है. यहां की लस्सी इतना शुद्ध व टेस्टी होती है कि दूर-दूर से लोग इसे पीने आते हैं. जिला मुख्यालय के बीचों-बीच स्थित होने के कारण टाउन, बाजार आने वाले लोग व अन्य जिले से आने-जाने वाले लोग भी यहां रुक कर लस्सी पीते हैं. इस दुकान में मिलने वाली ठंडी और गाढ़ा लस्सी सबका फेवरेट है.

यह गुमला की सबसे पुरानी लस्सी दुकानों में से एक है. यहां पिछले 25 साल से लस्सी बिक रही है. शुरुआत में आठ रुपये ग्लास लस्सी बिकती थी, लेकिन महंगाई बढ़ने के कारण इसका दाम भी बढ़ता चला गया. वर्तमान में 35 रुपये ग्लास की दर से यह बिकता है. इसके अलावा, यहां फालूदा कुल्फी भी मिलती है. छोटा ग्लास 20 रुपये, मीडियम ग्लास 30 रुपये और स्पेशल ग्लास 40 रुपये की दर से उपलब्ध है.

मोहन शाही लस्सी के संचालक अशोक ने बताया कि मैं लगभग 25 वर्ष से लस्सी बेच रहा हूं. गर्मी के सीजन में लस्सी बेचता हूं. ठंड के दिनों में लिट्टी-चोखा बेचता हूं. आठ रुपया ग्लास लस्सी बेचना शुरू किया था, जो अब 35 रुपये ग्लास है. रोजाना लगभग 80 लीटर दूध का दही जमाता हूं. जो शाम होते-होते खपत हो जाती है. मेरे यहां बनने वाली लस्सी में बर्फ, चीनी, मलाई, काजू, किशमिश, नारियल, रूह अफजा मिला होता है. इसका स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. रोजाना लगभग 500 ग्लास लस्सी की बिक्री होती है. मेरी लस्सी दुकान प्रतिदिन दोपहर एक बजे से लेकर रात्रि के 10 बजे तक खुली रहती है.

लस्सी पीने आए ग्राहक ब्रजभूषण शर्मा ने बताया कि मैं मोहन लस्सी के यहां पिछले लगभग 10 वर्षों से लस्सी पीने आ रहा हूं. पहले यह 15 रुपये ग्लास मिलता था, लेकिन अभी यह 35 रुपया ग्लास मिलता है. यहां का लस्सी पीने में बहुत मजा आता है. एक बार जरूर आकर टेस्ट कर के देखें. यह बहुत मजेदार और टेस्ट फुल है.

Tags: Food 18, Gumla news, Jharkhand news, Local18, Street Food

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More