अब महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर, टेक होम राशन प्लांट में मिलेगा रोजगार, जानें पूरी योजना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंजली शर्मा/कन्नौज. आत्मनिर्भर अभियान के अन्तर्गत महिलाओं को सेल्फ डिपेंड बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजिविका मिशन योजना अब महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है. इसकी एक तस्वीर कन्नौज जिले में देखने को मिली. यहां इस योजना के तहत समूह बनाकर ग्रामीण महिलाओं ने एक लघु उद्योग इकाई टेक होम राशन प्लांट की शुरुआत की है.

टेक होम राशन (THR) नाम से यह प्लांट सदर क्षेत्र बेहरीन गांव में बनाया गया है. इस प्लांट में गेहूं, बेसन, चना और कई प्रकार की दालें और मोठे अनाज की सफाई और उसकी पैकिंग की जाती है. इस प्लांट में करीब 300 महिलाएं काम कर सकती है. यही अनाज आंगनवाड़ी केंद्रों पर भेजा जाता है जहां गरीब बच्चों को इसका लाभ मिलता है.

सैलरी के साथ मिलता है कमीशन

समूह की महिलाओं को इस प्लांट में सैलरी के आधार पर भी नियुक्त किया जाता है. महिलाओं को 6 से 8 हज़ार के बीच की सैलरी भी दी जाती है और महिलाएं स्वयं लाए हुए अनाज को साफ-सुथरा करके इसको अपनी सहूलियत के हिसाब से बाहर मार्केट में बेच भी सकती हैं. जिसमें उनको उस पर कमीशन भी दिया जाता है.

साधन के साथ महिलाओं की आय भी बढ़ेगी

समूह की महिलाओं द्वारा लघु उद्योग शुरू करने में मदद करने वाले विकास विभाग के मुखिया मुख्य विकास अधिकारी आर ऐन सिंह ने बताया कि सरकार की योजना के तहत टेक होम राशन प्लांट को समूह की महिलाओं द्वारा शुरू किया गया है. इसकी शुरुआत करने में सरकार द्वारा मदद भी की जाती है. इस प्लांट के उत्पाद को जिले में विक्रय के लिए भेजा जाएगा. इससे समूह की महिलाओं की जहां आय बढ़ेगी वही, रोजगार के और साधन पैदा होंगे.

महिलाएं भी कर रही आर्थिक सहायता

महिलाओं ने बताया कि इस योजना से जुड़कर हम लोग भी अपने अपने आप आत्मनिर्भर बन सकते है और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सहायता दे सकते है. इस योजना में महिलाओं को अच्छे रोजगार के संसाधन दिए जा रहे है.

Tags: Kannauj news, Local18, Uttar pradesh news, Women Empowerment

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें