
विक्रम कुमार झा/पूर्णिया: अभी के समय में ईमानदारी बहुत कम देखने को मिलती है, पर जो देखने को मिलती है वह मिशाल बन जाती है. ऐसा ही मामला पूर्णिया जिला से सामने आया है. जहां ईमानदारी की मिसाल एक टोटो चालक ने दी है. दरअसल,पूर्णिया जिला के केनगर प्रखंड क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 के बसहा गांव के रहने वाले मो.असलम और कलीम की है. दोनों बीते 9 दिनों से एक बकरे के मालिक को खोज रहें हैं. पर मालिक का कोई अता-पता नहीं चल रहा है.
मो.असलम और कलीम ने बताया कि- आज से ठीक 9 दिन पहले दिन गुरुवार को सुबह के 10:30 बजे मोहम्मद कलीम केनगर बाजार से अपनी टोटो को लेकर पूर्णिया के हरदा बाजार आए. जहां उन्हें कुछ खरीदारी करनी थी, हालांकि उन्होंने अपने सामान की खरीदारी तो कर ली. पर जब वह वापस लौटने लगे तो उन्हें एक मुसाफिर मिला. जिन्होंने अपने पास बकरा रखा था. उन्होंने इस बकरे को भट्ठा बाजार पहुंचाने को बोला. जिसके बाद वह अपनी बाइक से आगे चल रहे थे. और फिर कुछ देर बाद वह बस स्टैंड से गायब हो गए. उसके बाद ये दोनों ही उस बकरे का ख्याल रख रहें हैं और मालिक को ढूंढ़ रहें हैं.
बकरे की कीमत है 10 हजार
टोटो चालक ने बताया कि- इस बकरे की कीमत 10 हजार हो सकती है. वहीं टोटो चालक कलीम ने बताया कि 40 रुपये के किराए पर उनसे बकरे को पहुंचाने की बात हुई. उन्होंने आगे बताया कि बकरे के मालिक को ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन बकरे का असली मालिक अभी तक नहीं मिल पाया है. जिसके बाद बाजार में ही स्थानीय कुछ प्रशासन को मौखिक रूप से जानकारी दी गई है. लोगों में बकरे के मालिक का पता करने की चर्चा की जा चुकी है. अब तक 9 दिन हो गए हैं, लेकिन मालिक कुछ पता नहीं चल पाया है.
अब तक 2200 रुपया हुआ खर्च
टोटो के मालिक मो.असलम कहते हैं कि-इस बकरे के मालिक का अब तक कोई भी अता पता नहीं चल पाया है. वह लोग बकरे के मालिक को ढूंढने के लिए परेशान हैं. तो वहीं कई जगह, कई लोगों को इनकी जानकारी भी सोशल मीडिया के माध्यम से दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि बकरा बीमार भी पड़ गया था. इसको ठीक कराने में अब तक तकरीबन 2200 रुपये का खर्चा भी हो गया है, लेकिन बकार अब ठीक है.
दूसरे का सामान ढेले के समान
ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए टोटो मालिक असलम ने कहा कि- दूसरे के चीजों से हमें क्या लाभ है? दूसरों का सामान ढेले के सामान है. उन्होंने कहा कि- मेरी मेहनत की चीज ही मीठी होती है. हालांकि दोनों अपने इस ईमानदारी के प्रयास से लोगों को प्रेरणा देने का भी काम कर रहे हैं. अगर आप इस बकरे के मालिक को जानते हैं तो उन्हें दिए हुए इस फोन नंबर 7520431277 पर संपर्क कर बकरा दिलवा सकते हैं.





