Munna Bhai 3: नहीं बनेगी मुन्नाभाई-सर्किट की जोड़ी? अरशद की बातों से उठा सस्पेंस, स्क्रिप्ट को लेकर किया खुलासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. ‘मुन्ना भाई’ फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर फैंस लंबे वक्त से इतजार कर रहे हैं. फैंस को लगता है कि फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आएगी. हालांकि इस फिल्म से फेमस हुए सर्किट उर्फ अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने जो खुलासा है उसे जानने के बाद फिल्म के चाहने वाले थोड़ा निराश हो गए हैं. एक्टर का कहना है कि शायद ये फिल्म नहीं हो सकेगी.

‘इंडियाडुटे.कॉम’ से बात करते हुए अरशद वारसी ने बताया कि फिल्म को लेकर सबकुछ रेडी है लेकिन इस पर काम शुरू नहीं हो पा रहा है. एक्टर का कहना है कि शायद मुन्नाभाई 3 नहीं बन पाए. यह सबसे अजीब बात है कि उनके पास एक डायरेक्टर है जो मुन्नाभाई 3 बनाना चाहते हैं, एक निर्माता है जो इसे प्रोड्यूस करना चाहते हैं. दर्शक भी हैं जो इसे देखना चाहता है और एक्टर्स भी हैं जो इसमें काम करना चाहते हैं, लेकिन फिर भी फिल्म बन नहीं पा रही है.”

अरशद ने आगे ये कहा कि फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी एक सीरियल पर्सन हैं और वो एक ऐसी स्क्रिप्ट चाहते हैं जो पिछली दो फिल्मों की उम्मीदों पर खरी उतरे. उन्होंने कहा कि राजू के पास 3 स्क्रिप्ट हैं, लेकिन कुछ गड़बड़ियां हैं, और जब तक वह स्क्रिप्ट को लेकर पूरी तरह तैयार नहीं हो जाते फिल्म शुरू नहीं करेंगे.

आपको बता दें कि फिल्म ‘मुन्ना भाई’ साल 2003 में रिलीज हुई थी, जो ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. फिल्म की बंपर सफलता के बाद निर्माताओं ने फिल्म का दूसरा पार्ट ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ साल 2006 में लाया. यह फिल्म में सुपरडूपर हिट निकली. अब फिल्म की फैंस लंबे वक्त से इसके तीसरे सीक्वल का इतजार कर रहे हैं हालांकि अब अशरद की बातें से लग रहा है कि ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली जाएगी.

Tags: Arshad warsi, Entertainment news., Entertainment Special, Sanjay dutt

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें