
ग्वालियर. ग्वालियर के हजीरा इलाके में एक महिला के साथ घर में घुसकर रेप करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. मुरैना निवासी युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर रेप किया. आरोपी ने रेप के बाद भी महिला को ये घटना किसी को न बताने की धमकी दी. आरोपी ने महिला को धमकाया कि उसने इसका जिक्र किया तो वह उसके बच्चों को खत्म कर देगा. घटना के दौरान महिला का पति बेंगलुरु में था. जब वह लौटकर आया तो महिला ने आपबीती सुनाई. उसके बाद महिला ने पति के साथ जाकर हजीरा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
Author: Jagran Times
Post Views: 32





