पलामू के डिजनीलैंड मेला में फैमिली के साथ करें फन, झूला से लेकर मीना बाजार सब यहां मौजूद


शशिकांत ओझा/पलामू. झारखंड के पलामू जिला मुख्यालय डाल्टनगंज के रेड़मा चौक के समीप बीसीसी मिशन ग्राउंड में डिजनीलैंड मेला का आयोजन किया जा रहा है. डिजनीलैंड मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए तरह-तरह के झूले लगाए गए हैं. यहां बच्चों के लिए वॉटर बोट, मिक्की माउस, जंपिंग, रेल, झूला लगाया गया है. जबकि, बड़ों के लिए ड्रैगन, नाव, ब्रेक डांस, बड़ा झूला लगाया गया है.

मेले के आयोजक पंकज कुमार ने न्यूज़ 18 लोकल को बताया कि बिहार के हाजीपुर से यह सभी झूले पलामू आये हैं. यहां डिजनीलैंड मेला लगाने के लिए वो कई महीनों तक गूगल पर अच्छी जगह की तलाश करते रहे थे. गूगल पर ही उन्हें बीसीसी मिशन ग्राउंड मिला जहां उन्होंने यह डिजनीलैंड मेला लगाया है. मेले में महिलाओ के लिए मीना बाजार लगाया गया है जहां देश के अलग-अलग जगहों से आकर्षक सूट व साड़ियां देखने को मिलेंगी. डिजनीलैंड मेले में हैंडीक्राफ्ट के स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं. साथ ही, लोगों के मनोरंजन के लिए यहां तरह-तरह के झूले लगाए गए है.

पंकज ने बताया कि बड़े झूले की सवारी का दाम 60 रुपये है. ब्रेक डांस की सवारी के लिए 60 रुपये. वहीं, नाव के लिए 50 रुपये, ड्रैगन के लिए 50 रुपये दाम है. बच्चों की वॉटर बोट के लिए 30 रुपये व अन्य झूले के लिए 20 रुपये चार्ज है.

Tags: Jharkhand news, Local18, Palamu news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More