इस कार पर मिल रहा पूरे ₹ 54,000 का डिस्काउंट, दाम मत पूछो बस उठा लो, माइलेज की है रानी

हाइलाइट्स

मारुति सेलेरियो पर इस महीने करें भारी बचत.
कंपनी दे रही है पूरे 54,000 रुपये का डिस्काउंट.
26.68 kmpl है माइलेज.

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी जून महीने में अपनी कुछ चुनिंदा कार मॉडलों पर भारी डिस्काउंट (Discount) दे रही है. सूत्रों के मुताबिक, मारुति सेलेरियो (Maruti Celerio) को देश के कुछ चुनिंदा डीलरशिप पर भारी डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है. जानकारी के अनुसार, मारुति एरीना डीलरशिप से बेची जाने वाली सेलेरियो हैचबैक पर कंपनी 54,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है. अगर आप 6 लाख रुपये से कम में एक हैचबैक की तलाश में है तो सेलेरियो की खरीद पर भारी छूट का लाभ उठा सकते हैं. कंपनी यह ऑफर 30 जून, 2023 तक दे रही है.

सेलेरियो हैचबैक चार वेरिएंट्स – LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus में पेश की गई है. इस महीने, मैनुअल वेरिएंट पर 54,000 रुपये तक की छूट है. इसमें 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट के साथ 15,000 रुपये का एक्सचेंज और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी शामिल है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी झंडे गाड़ रही Maruti की ये तीन कारें, आंख बंद कर खरीद रहे लोग, देती हैं जबरदस्त माइलेज

वहीं, एएमटी वेरिएंट्स पर कंपनी अधिकतम 29,000 का डिस्काउंट दे रही है. इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. बता दें कि सेलेरियो पर यह ऑफर डीलरशिप, स्थान और वैरिएंट के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. आप अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए निकटतम मारुति सुजुकी अधिकृत एरेना डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं.

मिलती है जबरदस्त माइलेज
मारुति सेलेरियो में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 67PS की पॉवर और 89Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी इस कार के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स उपलब्ध करती है. सेलेरियो के साथ सीएनजी का भी विकल्प उपलब्ध है. इसमें 313 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जजों सेगमेंट में सबसे अधिक है. मारुति सेलेरियो माइलेज के मामले में भी शानदार है. कंपनी दावा करती है कि पेट्रोल यह 26.68kmpl और सीएनजी में 35.6km/kg की माइलेज देने में शक्षम है.

यह भी पढ़ें: भारत में तैयार हो गई इस धांसू कार की पहली यूनिट, टाटा पंच के लिए बजी खतरे की घंटी, Kiger-Magnite की बोलती बंद

कितनी है कीमत?
मारुति सुजुकी सेलेरियो की कीमत 5.37 लाख रुपये से शुरू होकर 7.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा टियागो, टाटा पंच और सिट्रोन सी3 से होता है.

Tags: Auto News, Cars, Maruti Suzuki

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More