BPSC 2023 Exam Date: बीपीएससी ने जारी किया इस भर्ती परीक्षा का एग्जाम डेट, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

BPSC Drug Inspector 2023 Exam Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ड्रग इंस्पेक्टर के लिए भर्ती परीक्षा की तारीख और समय (BPSC Drug Inspector 2023 Exam Date & Time) जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने भर्ती (BPSC Drug Inspector Recruitment 2023 ) के लिए पंजीकरण कराया है, वे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.nic.in पर जाकर पूरा परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी.

शेड्यूल के अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा 07 से 10 जुलाई 2023 तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. आयोग का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से ड्रग इंस्पेक्टर के पद के लिए कुल 55 रिक्तियां भरना है

BPSC Drug Inspector 2023 एग्जाम शेड्यूल

तारीख Shift-I (10: 30 AM to 12:30 PM) Shift-II (2:00 PM to 5:00 PM)
07 जुलाई फार्मास्यूटिक्स (भाग- I) फार्मास्युटिकल विश्लेषण (भाग- II)
08 जुलाई औषधीय रसायन विज्ञान (भाग-I) फार्माकोग्नॉसी (भाग- II)
09 जुलाई एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और स्वास्थ्य शिक्षा (भाग- I) फार्माकोलॉजी और टॉक्सिकोलॉजी (भाग- II)
10 जुलाई फार्मास्युटिकल न्यायशास्त्र और अस्पताल फार्मेसी (भाग- I) माइक्रोबायोलॉजी (भाग- II)

यहां देखें BPSC Exam Schedule
साथ ही BPSC ड्रग इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.nic.in पर जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि BPSC डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा. अधिक अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से BPSC की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

ये भी पढ़ें…
यूपी पुलिस में 31 साल वाले भी बन सकते हैं कांस्टेबल, आवेदन के लिए है जरूरी ये डॉक्यूमेंट्स
आईआईटी में एक साथ दो कोर्स करने का मौका! JEE Advanced स्कोर से मिलेगा एडमिशन

Tags: Admit Card, BPSC

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More