वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बोकारो होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, उत्तर भारत की भी कराई जाएगी यात्रा, जानें किराया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कैलाश कुमार/बोकारो. भारतीय रेलवे की शाखा आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने वैष्णो देवी और उत्तर भारत दर्शन के लिए 10 रात और 11 दिन की यात्रा का आयोजन किया है. इसके लिए 11 अगस्त को बोकारो के रास्ते स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. इसमें यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, माता वैष्णो देवी मंदिर, हरी मंदिर, साहिब गोल्डन टेंपल, बाघा बॉर्डर, ताजमहल, मथुरा, वृंदावन और अयोध्या के दर्शन कराए जाएंगे.

लोकल18 झारखंड से बात करते हुए आईआरसीटीसी के सुपरवाइजर मुकेश प्रसाद ने बताया कि 11 अगस्त को यह ट्रेन कोलकाता से खुलेगी और 21 अगस्त को सभी तीर्थस्थल का भ्रमण कर लौटेगी. यह ट्रेन मुख्य रूप से रेलवे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही है, जिसमें यात्रियों को 33% रियायत पर टिकट उपलब्ध कराया जा रहा है.

ये होगा किराया

यात्रा शुल्क की जानकारी देते हुए मुकेश प्रसाद ने बताया कि यात्रा के लिए इकनोमिक स्लीपर कक्ष में प्रति व्यक्ति किराया 17700 रुपए तय किया गया है. वहीं, स्टैंडर्ड थर्ड एसी का किराया 27400 रुपए तय है. कंफर्ट थर्ड एसी का किराया 30300 रुपए रखा गया है.

नाश्ता, भोजन और ठहरने की व्यवस्था

यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को नाश्ते के साथ दो वक्त का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं पर्यटन स्थल पर ठहरने के लिए और घूमने के लिए सड़क मार्ग से गाड़ी की भी व्यवस्था की जाएगी. कंफर्ट क्लास के यात्रियों को एसी होटल और एसी गाड़ियों की सुविधा दी जाएगी.

इन जगहों पर बोर्डिंग सुविधा

वैष्णो देवी और उत्तर भारत यात्रा के लिए कोलकाता, वर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाग, गोमो, बोकारो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर यात्रियों के लिए बोर्डिंग की सुविधा होगी. वहीं, टिकट की बुकिंग के लिए यात्री आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं.

Tags: Bokaro news, Local18, Religion 18, Travel 18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें