25 जून से शुरु होगा पल्स पोलियो महाअभियान, नागौर में साढ़े पांच लाख बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य

कृष्ण कुमार/नागौर. भारत को पुलिया मुक्त बनाने के लिए हर साल पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है. नागौर में पल्स पोलिया अभियान की तैयारी शुरु कर दी है. नागौर में कुल 2252 बूथों पर कुल 5 लाख 50 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

मुख्य चिकित्सा वस्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश वर्मा ने पल्स पोलियो महाअभियान को सफल बनाने के लिए विभाग के समस्त जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. उन्होंने टीम हैल्थ नागौर और समस्त ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और उनकी टीम को पल्स पोलियो महाअभियान की गतिविधियों की पूर्ण मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए हैं. जिला प्रजनन और शिशु स्वास्थ्य डॉ. मुश्ताक अहमद और उनकी टीम पल्स पोलियो अभियान की तैयारी में लगे हैं. इसके लिए जिले में पल्स पोलियो की खुराक के लिए बच्चों की अनुमानित संख्या, वैक्सीनेटर और बूथों का निर्धारण किया गया है.

साढ़े पांच लाख बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य
जिला प्रजनन और शिशु स्वास्थ्य अधिकारीने बताया कि पल्स पोलियो महाअभियान-2023 के तहत नागौर जिले में 2252 बूथों पर कुल 5 लाख 50 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इन बूथों पर पहले दिन 25 जून को जो बच्चे पोलियो की खुराक पीने से वंचित रह जाएंगे, 26 और 27 जून को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी .उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन 25 जून को रेल्वे स्टेशन और सरकारी बस स्टैण्डों पर भी पल्स पोलियो टीकाकरण बूथ निर्धारित किए गए हैं, जहां पर भी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी.

Tags: Latest hindi news, Local18, Nagaur News, Polio, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More