VIDEO: लंच की तैयारी में थी शेरों की फैमिली, लेकिन बंदरों ने दिया गच्चा! भूखे पेट लौटना पड़ा वापस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोग कहते हैं कि जंगल का राजा शेर होता है, अपने अद्भुत शिकार करने की कला से वे बड़े से बड़े जानवरों को मार डालते हैं. लेकिन कई ऐसी घटनाएं देखने को मिल जाती हैं जिसे देखकर हम सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या वाकई में शेर जंगल का राजा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो मौजूद हैं, जिसमें कभी शेर जिराफ से लात खाता है, तो कभी भैंस उठा-उठाकर पटकती है और उसकी जान ले लेती है. लेकिन इन सबसे अलग आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो बेहद मजेदार है.

यह वीडियो साउथ अफ्रीका के मालामाला गेम रिजर्व (MalaMala Game Reserve) का है, जिसे यूट्यूब चैनल लेटेस्ट साइटिंग (LatestSightings) पर अपलोड किया गया है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि शेरों की फैमिली लंच की तैयारी में थी, लेकिन लंगूरों की टोली ने गच्चा दे दिया, जिससे उन्हें भूखे पेट लौटना पड़ा. इस मजेदार वीडियो को मालामाला गेम रिजर्व के गाइड माइक बोट ने कैप्चर किया. उन्होंने यूट्यूब चैनल लेटेस्ट साइटिंग (LatestSightings) से बताया कि यह घटना रिजर्व के बीचों-बीच स्थित द वेस्ट स्ट्रीट ब्रिज (The West Street Bridge) की है. माइक ने कहा कि हमें लगा कि शेर की फैमिली पानी की तलाश में नदी के पास जा रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं था. वे सभी पुल से नदी को पार कर रहे थे. वहां पर लंगूरों की टोली भी रहती है, जो मजे से रोजाना धूप का आनंद लेते हुए अठखेलियां करते हैं.

धूप का आनंद लेने के चक्कर में ही लंगूरों की नजर शेरों की टोली पर नहीं पड़ी. ऐसा लगा कि शेर लंगूरों को अपना निवाला बना लेंगे. वे धीरे-धीरे पुल पर आ गए, लेकिन नजर पड़ते ही लंगूर की टोली अचानक पुल से नीचे आ गई. शेर शिकार के लिए वहीं बैठ गए. लेकिन इसके बाद खुद को सुरक्षित पाकर लंगूरों ने शेरों को चिढ़ाना शुरू कर दिया. साथ ही साथ तेज आवाज से आस-पास के जानवरों को भी सतर्क कर दिया. ऐसे में शेरों की टोली बिना शिकार किए नदी के दूसरी ओर चली गई. हालांकि, हमें यकीन नहीं हो रहा था कि बंदर पुल के नीचे सलाखों से लटके हुए थे. शायद, उन्हें पता था कि अब वे बिल्कुल सुरक्षित हैं.

माइक ने कहा कि वाकई में यह अद्भुत नजारा था. अक्सर हमें अफ्रीका के जंगलों के बीच दर्दनाक नजारे ही देखने को मिलते हैं, जिसमें एक जानवर दूसरे को अपना शिकार बना लेता है. हमेशा इसका अंत भयावह ही होता है. लेकिन कई बार ऐसे अद्भुत और मजेदार नजारे भी दिख जाते हैं, जिसके बाद हंसी आती है. लंगूरों ने शेरों को खूब चिढ़ाया और हम हंसते रहे.

Tags: Ajab Bhi Ghazab Bhi, Amazing wildlife video, OMG Video

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें