PM Narendra Modi Egypt Visit Live Updates: PM मोदी काहिरा में, मिस्र के राष्ट्रपति संग आज अहम बैठक, मिडिल ईस्ट में रणनीतिक साझेदारी पर जोर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार को मिस्र (Egypt) की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर काहिरा पहुंचे. मिस्र तथा भारत के बीच व्यापारिक संबंधों को प्रगाढ़ करने तथा रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उन्होंने मिस्र के पीएम मुस्तफा मैडबौली तथा मंत्रीमंडल के शीर्ष मंत्रियों के साथ बातचीत की. पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी के निमंत्रण पर मिस्र का दौरा कर रहे हैं. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 26 वर्षों में मिस्र की पहली द्विपक्षीय यात्रा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती डॉ. शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम अल्लम से भी मुलाकात की और प्रवासी भारतीयों तथा दाऊदी बोहरा समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की. मोदी मिस्र की अपनी पहली राजकीय यात्रा के दौरान रविवार को काहिरा की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद जाने वाले है. इस मस्जिद का भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार किया गया है. इससे पहले खास गर्मजोशी दिखाते हुए मिस्र के प्रधानमंत्री मैडबौली ने यहां हवाई अड्डे पर गले मिलकर मोदी का स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया और ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया.

प्रधानमंत्री मोदी ने काहिरा पहुंचने के बाद ट्वीट किया कि ‘मुझे विश्वास है कि यह यात्रा मिस्र के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करेगी. मैं राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ बातचीत और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं.’ उन्होंने कहा कि ‘हवाई अड्डे पर गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली को धन्यवाद देता हूं. कामना है कि भारत-मिस्र संबंध फलें-फूलें और हमारे देशों के लोगों को लाभ मिले.’ पीएम मोदी ने मिस्र में ‘इंडिया यूनिट’ के साथ पहली बैठक की. जिसमें दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई.

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें