हरियाणा में मॉनसून की एंट्री: पहली ही बारिश में जलमग्न हुआ गुरुग्राम, दिल्ली-जयपुर NH सहित कई इलाकों में जलभराव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़. हरियाणा में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. यहां पर प्रदेश भर के कई इलाकों में बारिश हुई है. मॉनसून की पहली बारिश में झज्जर, गुरुग्राम और सोनीपत में जलभराव की समस्या देखने को मिली है. आलम यह है कि सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाला गुरुग्राम रविवार को एक बार फिर मॉनसून की पहली और कुछ घंटों की बारिश में ही तालाब के रूप में तब्दील हो गया.  गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों में जलभराव होने के कारण लोगों को एक बार फिर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विश्व के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना चुका साइबर सिटी एक बार फिर तालाब में तब्दील होता हुआ नजर आ रहा है. गुरुग्राम की दिल्ली जयपुर एक्सप्रेसवे समेत अलग-अलग इलाकों में बीती रात से हो रही बारिश के बाद भयंकर जलभराव हो गया. इससे दो दिन पहले भी गुरुग्राम में दो घंटे की बारिश से जल-थल एक हो गए थे.

दरअसल, शनिवार रात से गुरुग्राम में बारिश हो रही है. इस बारिश के कारण गुरुग्राम के कई इलाके तालाब में तब्दील हो चुके है. हालात यह हो गए हैं कि अंडरपास से लेकर एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन तक भयंकर जलभराव हो गया है. इस जलभराव से लोगों को परेशानी तो हो रही है. साथ ही साथ इस जलभराव से जिला प्रशासन और नगर निगम के उन दावों की भी पोल खोलकर रख दी है, जिसमें वह हर बार यह कहते हुए नजर आते हैं कि इस बार बारिश के दौरान जलभराव नहीं होगा. क्योंकि गुरुग्राम में बीते 3 दिन पहले ही बारिश हुई थी और बारिश के कारण जलभराव था.

उसके बाद नगर निगम कमिश्नर यह दावा करते हुए नजर आए कि जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं लेकिन आज हुई बारिश ने इन दावों की भी पोल खोल कर रख दी. यही नहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी 2 दिन पहले जलभराव वाले स्थानों का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे, लेकिन ऐसा लग रहा है कि गुरुग्राम से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के निर्देशों का भी गुरुग्राम के अधिकारी पालन नहीं कर रहे हैं.

Tags: Haryana news live, Haryana News Today, Monsoon news, Weather Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें