Bilaspur Crime News: मां के साथ अनजान व्यक्ति को हमबिस्तर देख बौखला गए बेटे, जानें फिर क्या हुआ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सौरभ तिवारी/बिलासपुर. शहर के कोनी थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. जब हत्या की वजह सामने आई तो सबके होश उड़ गए. दरअसल मां को बेटों ने एक युवक के साथ हमबिस्तर देख लिया था. इस घटना से दोनों इतने बौखला उठे कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर उस युवक को लाठी, डंडे व रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. मारे गए शख्स की पहचान गोवर्धन पाली उर्फ पिंटू (24) के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक, कोनी के रहनेवाले गोवर्धन पाली की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद सभी आरोपी घुटकू रेलवे स्टेशन पहुंच कर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. इसती जानकारी कोनी पुलिस को हो गई. तब पुलिस ने घुटकू रेलवे स्टेशन के पास घेरकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, गोवर्धन उर्फ पिंटू मुंगेली के ठकुरी जरहागांव के रहनेवाले थे. उनके पिता का नाम सुखनंदन पाली है. गोवर्धन वर्तमान में कोनी में रह रहे थे. गोवर्धन का अवैध संबंध गांव की ही एक महिला से बन गया था. बुधवार रात गोवर्धन पाली को अपनी मां के साथ बेटों ने देख लिया था. गोवर्धन पाली जब रात 11 बजे अपने किराए के मकान में साथी सागर पाली व सूरज टंडन के साथ खाना खाने के बाद सो रहे थे, तभी अजय (24), विजय (19), राजू (32), मुकेश (35), दिनेश और शेखर उर्फ विष्णु (20) मौके पर पहुंचे. सभी ने अवैध संबंध बनाने का हवाला देते हुए गोवर्धन उर्फ पिंटू को लाठी, डंडे व राड से इतना पीटा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे.

Tags: Bilaspur news, Extra Marital Affair, Local18, Murder case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें