25 महीने में रिलीज हुईं 3 फिल्में, तीनों ने किया निराश, स्टारडम ने डूबने से बचाई लुटिया, स्टार को है बस 1 आस

Salman Khan Wants Tiger Zinda Hai Sequel Tiger 3 to be Superhit : किसी स्टार का स्टारडम जितना बड़ा होगा, दर्शकों के बीच वह उतना ही लोकप्रिय होगा. नतीजतन, दर्शक उनकी फिल्मों को देखने के लिए ज्यादा प्रेरित होंगे. मगर हर बार कॉन्टेंट कमजोर होगा, तो स्टारडम भी आपको डूबने से नहीं बचा पाएगा. बॉलीवुड के बड़े स्टार इस कड़वे सच को समझ गए हैं. आमिर खान एक हिट की तलाश में साउथ का रुख कर रहे हैं. अक्षय कुमार ‘ओएमजी 2’ से काफी उम्मीदें पाले बैठे हैं, हालांकि शाहरुख खान ‘पठान’ की भारी सफलता के बाद बुरे वक्त से उबर गए हैं, पर क्या सलमान खान कुछ ऐसा कर पाएंगे? सलमान खान की शायद अब एक ही इच्छा है कि उनकी अगली फिल्म ‘टाइगर 3’ लोगों और क्रिटिक्स की उम्मीदों पर खरी उतरे. फैंस भी मान रहे हैं कि फिल्म चलेगी, आखिर ‘टाइगर जिंदा है’.

01

नई दिल्ली: सलमान खान (Salman Khan) ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘टाइगर 3’ से धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं, जिसकी पिछली फिल्में ‘एक था टाइगर’ (Tiger Zinda Hai) और ‘टाइगर जिंदा है’ ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी. मेकर्स भी ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. उन्होंने ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के एक्शन कॉर्डिनेटर क्रिस बर्न्स (Chris Barnes) को फिल्म से जोड़ा है. सलमान खान के साथ उनके फैंस भी दिवाली का इंतजार कर रहे हैं, जब उनकी ‘टाइगर 3’ रिलीज होगी. मगर बीते 25 महीनों में रिलीज हुई सलमान की 3 बड़ी फिल्में लोगों का दिल छू नहीं पाई थीं. आइए, उनकी पिछली फिल्मों की परफॉर्मेंस का आकलन करें. (फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)

02

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का कॉन्टेंट दर्शकों को कोई खास पसंद नहीं आया, पर फिल्म ने सलमान खान के स्टारडम की बदौलत 21 दिनों में दुनियाभर में 182.70 करोड़ रुपये कमा डाले थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को बनाने में लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज हुई थी. (फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)

03

सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ 26 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 58.5 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म का बजट लगभग 40 करोड़ रुपये है. (फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)

04

सलमान खान की फिल्म ‘राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ 13 मई 2021 को ईद के मौके पर रिलीज हुई थी, फिर भी इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 18.61 करोड़ तक सिमट कर रह गया. फिल्म जब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई, तो इसने ‘पे पर व्यू’ मॉडल के जरिये भी कमाई की, पर फिल्म दर्शकों के पैमाने पर खरी नहीं उतरी. फिल्म का बजट लगभग 90 करोड़ रुपये बताया जाता है. (फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)

05

57 साल के सलमान खान ने 1988 की फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से डेब्यू किया था, जिसमें रेखा और फारुख शेख लीड रोल में हैं. ‘मैंने प्यार किया’ से उन्हें पहचान मिली. ‘साजन’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘करण अर्जुन’ से स्टारडम की ओर बढ़ते चले गए. ‘तेरे नाम’ में उनकी सीरियस एक्टिंग के लोग मुरीद हो गए. ‘वॉन्टेड’ और ‘दबंग’ सरीखी फिल्मों ने उन्हें हर किसी का चहेता बना दिया. (फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More