
Wildlife Viral Video: जंगल के सबसे ताकवर जानवर की नज़र में अगर कोई शिकार आ जाए, तो समझो उसका धरती से समय बस खत्म ही होने वाला है. हालांकि कुछ जानवर ऐसे भी होते हैं, जो अपनी हिम्मत और हौसले से किसी भी मौके पर हार नहीं मानते हैं. ऐसे ही जानवरों में जिराफ शुमार है. वो न सिर्फ अपनी बल्कि अपने बच्चों की भी रक्षा करने में भी उतने ही मुस्तैद रहते हैं.
लकड़बग्घा जंगल में रहने वाला वो खूंखार जानवर है, जो अगर झुंड में हो तो शेर को भी घुटनों पर ला सकता है. इस खूंखार जानवर के लिए शिकार करना कोई बड़ी बात नहीं होती है. खासतौर पर अगर किसी जानवर के बच्चे का शिकार करना हो तो ये आराम से कर सकते हैं. इस वीडियो में भी उसके मंसूबे ऐसे ही थे, तभी उसके साथ बुरा हादसा हो गया.
मम्मी जिराफ ने याद दिला दी औकात
वायरल हो रहे वीडियो में एक लकड़बग्घा अपने सामने खड़ी मादा जिराफ और उसके बच्चे को देखता है तो बच्चे को डराने की कोशिश करने लगता है. वो शायद उसे डराकर गिराना चाहता था ताकि शिकार कर सके. जैसे ही मां जिराफ उसे ऐसा करते देखती है, वो इतने जबरदस्त तरीके से उस पर चार्ज करती है कि लकड़बग्घा सेकंड भर में ही डर जाता है और वहां से जाने में ही अपनी भलाई समझता है. ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
Mother giraffe protects her baby from a hyena
???? wild.animalpower pic.twitter.com/wvSeY49iSf— Gabriele Corno (@Gabriele_Corno) June 21, 2023
.
Tags: Ajab Gajab, Amazing wildlife video, Wildlife Viral Video
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 17:06 IST






