Viral Video: कभी देखी है इतनी बड़ी चील? एक पंजे से पकड़ ले गई अपना शिकार! देखते रह गए लोग

चील, बाज और गिद्ध, जैसे पक्षी, शिकारी पक्षी कहलाते हैं. ये जब दूसरे जीवों पर हमला करने चलते हैं तो उन्हें एक झटके में पकड़कर अपना शिकार बना लेते हैं. इनका हमला बेहद खतरनाक होता है और दूसरे पक्षियों के लिए इनसे बच पाना मुश्किल है. इन जीवों का आकार भी विशाल होता है. पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक चील (Big eagle viral video) नजर आ रही है, जो अन्य चीलों की तुलना में काफी अलग और बड़ी है. ये इतनी बड़ी है कि अपने शिकार को सिर्फ एक पंजे से पकड़ ले रही है.

इंस्टाग्राम अकाउंट @viralhog पर अक्सर अजबगजब वीडियोज (weird videos) पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक चील (Eagle spotted hunting video) नजर आ रही है जो साइज में काफी बड़ी है. वीडियो के साथ लिखा है- “क्या आप उसे खाने जा रहे हैं? अगर नहीं, तो मैं इसे ले लूंगा!” वीडियो में ये चील एक पक्षी को खाते दिख रहा है. ये चील एक रेस्टोरेंट के बेहद नजदीक आ जाता है जिसके अंदर बैठे लोग उसका वीडियो बना रहे हैं.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More