Unknown Facts About Shah Rukh Khan’s ‘Main Hoon Na’: फराह खान के निर्देशन में साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैं हूं न’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कारोबार किया था. फिल्म में शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, अमृता राव और जायद खान अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म के क्लाइमैक्स को शाहरुख खान ने बदल डाला था, इसकी वजह सुनील शेट्टी बने थे. सुनील फिल्म में एक विलेन के किरदार में थे. आइये जानते हैं दिलचस्प किस्सा…….
01

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पिछले 3 दशकों से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं. वह अपनी फिल्मों से दुनियाभर में अपने गजब के फैन फॉलोइंग बनाए हुए हैं, हालांकि साल 2018 के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और फिर इसी साल जनवरी को उन्होंने अपनी फिल्म ‘पठान’ से बड़े पर्दे पर जबरदस्त वापसी की.
02

शाहरुख की ‘पठान’ इस साल की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है. बता दें, शाहरुख लोगों के दिलों पर राज करते हैं और इस बात का परिणाम खुद दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी, जिन्होंने एक बार अपने एक इंटरव्यू में उनके बारे में बात की थी.
03

एक बार बॉलीवुड बबल से खास बातचीत में सुनील शेट्टी ने बताया था कि शाहरुख न सिर्फ महिलाओं के लिए, बल्कि आदमियों के लिए भी वह एक जेंटलमैन और बहुत ही चार्मर टाइप के इंसान हैं. सुनील ने बताया था कि एक बार उन्होंने उनके साथ फिल्म ‘मैं हूं न’ में साथ काम किया था. सेट पर शाहरुख अपने सभी एक्टर को एक सुपरस्टार की तरह ट्रीट किया करते हैं.
04

सुनील ने कहा था कि अब तक उन्होंने जितने भी एक्टर के साथ काम किया है, उसमें से वह शाहरुख खान को सबसे सिक्योर इंसान मानते हैं. उन्होंने फिल्म ‘मैं हूं न’ के क्लाइमैक्स का जिक्र करते हुए कहा था कि शाहरुख ने कहा था कि वह उनके फिजिक की वजह से उन्हें हरा नहीं सकते, इसलिए उन्होंने उस सीन को ही बदल दिया था.
05

सुनील ने कहा था कि चूंकि शाहरुख उनके फिजिक की वजह से उन्हें हरा नहीं पाते, इसलिए उन्होंने ‘मैं हूं न’ के क्लाइमैक्स में बम से पीन निकालने वाला सीन रख लिया था. बता दें, शाहरुख अब अपनी अगली फिल्म ‘जवान’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आने वाली हैं. एटली कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है.






