Video: MS Dhoni का सर्जरी के बाद वीडियो आया सामने, खुद देख लीजिए अपने कैप्टन कूल को, बेटी जीवा भी है साथ

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए लगभग 3 साल होने चले लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है. इंडियन प्रीमियर लीग के हालिया सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को कैप्टन कूल ने फिर से चैंपियन बनाया. 5 बार ट्रॉफी जीतकर चेन्नई ने सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने के मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. घुटने की परेशानी के साथ पूरा टूर्नामेंट खेलने के बाद माही ने इसकी सर्जरी कराई.

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के शुरुआत में ही घुटने की चोट की वजह से परेशानी में दिखे महेंद्र सिंह धोनी ने बिना मैच मिस किए पूरा टूर्नामेंट खेल लिया. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने टीम को 5वीं बार अपनी शानदार कप्तानी से चैंपियन बनाया. सीजन खत्म होने के बाद मुंबई में महेंद्र सिंह धोनी ने घुटने की सर्जरी कराई. 1 जून को धोनी ने घुटने का ऑपरेशन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कराया था. ऋषभ पंत के घुटने की सर्जरी करने वाले डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने धोनी का भी ऑपरेशन किया.

Tags: Ms dhoni

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More