बार-बार लगती है प्यास? अचानक बढ़ गई है भूख? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी, समय रहते हो जाएं सावधान


हाइलाइट्स

शरीर में पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं.
डिहाइड्रेशन का शिकार होने पर मुंह से दुर्गंध आने लगती है.

Symptoms Of Dehydration: जीवन के लिए पानी बेहद जरूरी है. पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते. गर्मियों में शरीर को हाईड्रेट रखना जरूरी है. पानी की ज्यादा कमी होने पर डिहाइड्रेशन जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है. वेबएमडी में छपी एक खबर के मुताबिक, डिहाइड्रेशन, गर्मियों में होने वाली एक आम समस्या है. डिहाइड्रेशन के कारण लूज मोशन, उल्टी और डायरिया तक हो जाता है. डिहाइड्रेशन होने पर शरीर कई तरह के संकेत देता है. आइए आज हम आपको बताते हैं कि शरीर में पानी की कमी होने पर क्या लक्षण दिखते हैं.

1.भूख-प्यास का बढ़ना: अगर आपकी भी अचानक भूख प्यास बढ़ गई है तो यह शरीर मे पानी की कमी के लक्षण हो सकते हैं. डिहाइड्रेशन होने पर एक पानी पीने के बावजूद बार-बार प्यास लगती है. इसके अलावा भूख भी बढ़ जाती है. अचानक भूख का बढ़ना और लगातार प्यास लगना बॉडी में पानी की कमी का संकेत है.

2. थकान लगना: शरीर में पानी की कमी होने पर थकान महसूस होने लगती है. पानी की कमी होने पर थकान, सिर में दर्द, लो ब्लड प्रेशर घबराहट और ज्यादा नींद आने लगती है. यह दिहाड्रेशन के संकेत हैं. इस स्थिति में भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- पेट में जमी गंदगी की सफाई कर देता है किचन में रखा यह पत्ता, सेहत को देता है कई फायदे, इस तरीके से करें इस्तेमाल

3. मुंह से दुर्गंध आना: शरीर में पानी कम होने पर मुंह से दुर्गंध आने लगती है. इस स्थिति में मुंह और गले में सूखापन आ जाता है, जिसके कारण सांस लेने में भी समस्या हो सकती है.

4. स्किन पर ड्राइनेस: बॉडी में पानी की कमी होने से स्किन में ड्राई होने लगती है. इसके कारण त्वचा पर खुजली, रैशेज और होंठों पर पपड़ियां जम जाती हैं. अगर आपको भी यह समस्या होती है तो भरपूर मात्रा में पानी पिएं.

इसे भी पढ़ें- मोटापा को गलाकर वजन कंट्रोल करेगा इस काले बीज का पानी, लटकती तोंद को करे अंदर, सेहत को देगा कई फायदे

5.यूरिन से संबंधी समस्या: शरीर में पानी की कमी होने पर यूरिन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. पानी की कमी होने पर यूरिन का रंग गाढ़ा या पीला हो जाता है. डिहाइड्रेशन होने पर यूरिन की मात्रा भी कम हो जाती है. इससे जलन की समस्या भी आती है. अगर आपको ये लक्षण दिखें तो तुरंत पानी पीना का ज्यादा सेवन करना शुरू कर दें.

Tags: Health, Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More