आज का राशिफल: तुला राशि वाले कोई भी नया काम ना शुरू करें, वृश्चिक, धनु राशि वाले जा सकते हैं धार्मिक यात्रा पर

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 25 june 2023)

नए काम आज शुरू ना करें. आज बहुत सोच-विचार में रहने वाले हैं. इससे मनोबल में कमी आएगी. मित्रों से आप को विशेष लाभ होगा. व्यापार में भी लाभ होगा, लेकिन दोपहर के बाद इमोशनल रहेंगे. मन किसी बात की चिंता में रहेगा. चिंता से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. वाणी में संयम बनाए रखें. खर्च बहुत ज्यादा होगा.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 25 june 2023)

व्यापार में आज आपकी प्रतिभा की बहुत प्रशंसा होगी. काम बहुत सरलता से पूरे होंगे. स्थायी संपत्ति के मामलों के लिए समय अच्छा है. सरकारी काम से लाभ होगा. गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी. दोपहर के बाद मित्रों से लाभ होगा. दिनभर वैचारिक स्तर पर अनिश्चितता का वातावरण रह सकता है. आवश्यक निर्णय दोपहर के बाद ना लें.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 25 june 2023)

आज आप के स्वभाव में उग्रता रहेगी. साथ में स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा. धार्मिक यात्रा की भी संभावना है. व्यापार में विवाद होने की आशंका बनी रहेगी, परंतु दोपहर के बाद काम में कुछ सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में आप का वर्चस्व बढ़ेगा. स्थायी संपत्ति के दस्तावेज के लिए समय अनुकूल है. पिता की ओर से लाभ होगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More