Gopalganj News: 18 से 22 साल के युवक करते थे बाइक चोरी, पुलिस ने गैंग को किया गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गोविंद कुमार/गोपालगंज. पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर गिरोह का खुलासा किया है जो पलक झपकते हीं लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर लेता था. गिरोह के तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की चार बाइक बरामद की गई है. इन आरोपियों की उम्र 18 से 22 साल के बीच है. यह गिरोह शहर और ग्रामीण इलाके के बाजारों में बाइक की चोरी करता था.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस टीम ने वाहन चोर गिरोह के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो गांव निवासी हरिलाल भगत का पुत्र दुर्गेश कुमार, जादोपुर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव निवासी ऋषभ कुमार और मांझा थाना क्षेत्र के डोमाहाता गांव निवासी नईम मियां के पुत्र सोहेल अली को गिरफ्तार किया गया. इनसे पूछताछ की गयी और निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद कर ली गई.

एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने बेहतर काम किया है. आगे भी इस तरह के चोरी की बाइक बरामदगी के लिए छापेमारी अभियान जारी रहेगा. दरअसल, हाल के दिनों में लगातार हो रही बाइक की चोरी को देखते हुए पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार कर बड़ी कार्रवाई की है.

चार से पांच युवकों ने मिलकर खड़ा किया था गैंग
पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने नया गैंग खड़ा किया था, जिसमें चार से पांच की संख्या में युवक हैं. गिरोह के सभी सदस्य बाइक चोरी करते थे. उनके पास मास्टर की से लेकर कई ऐसे उपकरण थे, जिससे आसानी से बाइक का लॉक तोड़ देते थे. हालांकि पुलिस उन उपकरणों को बरामद नहीं कर सकी है.

बाइक चोर गिरोह के सदस्यों का खंगाला जा रहा है इतिहास
गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ की है. इस दौरान कई तथ्य सामने आये हैं. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है. वहीं, इस कार्रवाई के बाद से वाहन चोर गिरोह से जुड़े बदमाशों में हड़कंप मच गया है.

Tags: Bihar News, Gopalganj news, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें