WC Qualifiers: धवन के धुरंधर की प्रचंड फॉर्म, नीदरलैंड के बाद वेस्टइंडीज को धोया, भारत आने को तैयार जिम्बॉब्वे!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

जिम्बॉब्वे ने वेस्टइंडीज को दी करारी शिकस्त.
क्वालीफायर्स में जिम्बॉब्वे ने लगाई जीत की हैट्रिक.

नई दिल्ली. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए कुछ टीमें तैयारियों में जुटी हैं, तो कुछ क्वालीफाई करने के लिए जद्दोजहत कर रहीं हैं. इस बीच जिम्बॉब्वे की टीम वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में अपना डंका बजाती नजर आ रही है. टीम के हीरो फिर साबित हो रहे हैं विस्फोटक ऑलराउंडर सिकंदर रजा (Sikandar Raza). उन्होंने पिछले मैच में तूफानी शतक से नीदरलैंड के परखच्चे उड़ा दिए. अब रजा ने ताबड़तोड़ अर्धशतक से वेस्टइंडीज को घुटने टेंकने पर मजबूर कर दिया है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बैटिंग करने उतरी जिम्बॉब्वे ने शानदार शुरुआत की. सलामी बैटर क्रेग एरविन ने 47 रन की शानदार पारी को अंजाम दिया. वहीं, 5वें नंबर पर बैटिंग करने आए सिंकदर रजा ने अपना कमाल दिखाना शुरू किया. उन्होंने 58 गेंद में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 68 रन ठोक दिए. इसके अलावा रेयान बर्ल ने भी अर्धशतक ठोका और टीम को 268 के स्कोर तक पहुंचा दिया. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम महज 233 रन पर ही सिमट गई.

4000 रन के करीब पहुंचे रजा

सिंकदर रजा का वनडे करियर शानदार रहा है फिर बात चाहे बल्लेबाजी की हो या फिर गेंदबाजी की. उन्होंने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से विरोधी टीमों में खौफ पैदा कर दिया है. 132 मैचों की 125 पारियों में रजा के बल्ले से 37.47 की औसत और 86.27 की स्ट्राइक रेट से 3,934 रन निकले हैं. गेंदबाजी पर फोकस करें तो 102 पारियों में उन्होंने 80 विकेट भी झटके हैं.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मिलकर कितना कमाते? करोड़ो का है कार कलेक्शन, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग

जिम्बॉब्वे ने लगाई जीत की हैट्रिक

वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स ने जिम्बॉब्वे ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. पिछले मैच में सिकंदर रजा ने 102 रन की नाबाद पारी खेल नीदरलैंड को घुटने टेंकने पर मजबूर कर दिया था. वहीं, एक बार फिर रजा टीम के ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं. जिम्बॉब्वे ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत जीत की हैट्रिक लगा दी है. टीम अब भारत का टिकट काटने से ज्यादा दूर नहीं है.

Tags: Sikandar Raza, World cup, Zimbabwe

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें